ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

क्या वाकई छठी मईया की कसम खाकर बिहार पुलिस में मिल रही छुट्टी? वायरल शपथपत्र के पीछे क्या है हकीकत

PATNA : छठ पूजा को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर रखी हैं। केवल विशेष परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी पुलिसकर्मी को छुट्टी नहीं दी जा

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : छठ पूजा को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर रखी हैं। केवल विशेष परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी पुलिसकर्मी को छुट्टी नहीं दी जा रही है। ऐसे में राज्य के ज्यादातर पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी करते नजर आएंगे। 

लेकिन छठ पूजा के मौके पर छुट्टी लेने वाले पुलिस कर्मियों को क्या वाकई कोई शपथ पत्र देना पड़ रहा है इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक शपथ पत्र की काफी बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक पुलिसकर्मी की तरफ से यह बताया गया है कि वह पिछले 40 वर्षों से छठ व्रत करता आ रहा है। वायरल शपथ पत्र में पुलिसकर्मी की तरफ से यह भी लिखा गया है कि अगर वह झूठ बोलकर छुट्टी ले रहा है तो छठी मैया उसके परिवार को घोर विपत्ति में डाल दें।

सोशल मीडिया पर वायरल  हुए इस पर समस्तीपुर के किसी पुलिसकर्मी श्री नारायण सिंह का हस्ताक्षर किया हुआ है हालांकि इस वायरल शपथ पत्र को लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन बावजूद इसके सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड कर रहा है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता