ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

भीषण रोड एक्सीडेंट में प्रिंसिपल की मौत, एक व्यक्ति जख्मी, घर में मचा कोहराम

CHHAPRA : एक भीषण सड़क हादसे में एक हाई स्कूल के प्रिंसिपल की मौत हो गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति इस रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पत

भीषण रोड एक्सीडेंट में प्रिंसिपल की मौत, एक व्यक्ति जख्मी, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA :  एक भीषण सड़क हादसे में एक हाई स्कूल के प्रिंसिपल की मौत हो गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति इस रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. उधर मृतक प्रिंसिपल के घर में मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


घटना सारण जिले के छपरा-सीवान हाइवे की है, जहां आमदाढ़ी ढाला के पास पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक हाई स्कूल के प्रिंसिपल की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति मनन राय सीवान जिले के चैनपुर हाई स्कूल के प्रिंसिपल थे. वह बाइक से अपने स्कूल जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ और उनकी जान चली गई. मृतक प्रिंसिपल मनन राय बेलदारी गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं. 


प्रिंसिपल के साथ बाइक पर बैठा एक दूसरा व्यक्ति रामज्ञान पांडेय गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली कि प्राचार्य मनन राय (58) बाइक से चैनपुर हाई स्कूल जा रहे थे, तभी सीवान की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें