ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

क्षेत्राधिकार को लेकर थाने में किन्नरों ने किया हंगामा, पुलिस कर्मियों के सामने किया नग्न प्रदर्शन

BETTIAH: नरकटियागंज और रामनगर के किन्नरों के बीच क्षेत्र विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद मामला शिकारपुर थाने पहुंचा। जहां किन्नरों ने जमकर हंगामा मचाय

क्षेत्राधिकार को लेकर थाने में किन्नरों ने किया हंगामा, पुलिस कर्मियों के सामने किया नग्न प्रदर्शन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: नरकटियागंज और रामनगर के किन्नरों के बीच क्षेत्र विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद मामला शिकारपुर थाने पहुंचा। जहां किन्नरों ने जमकर हंगामा मचाया। 


क्षेत्र विवाद को लेकर आक्रोशित किन्नरों ने थाने के पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष नग्न प्रदर्शन करने लगे। किन्नरों का यह हंगामा घंटों चलता रहा। किन्नरों को शांत कराने की पुलिसकर्मी काफी मशक्कत करते रहे लेकिन किन्नर शांत होने का नाम नहीं ले रहे थे। बाद में पुलिस की पहल से किन्नरों ने मामले को सुलझाया गया जिसके बाद किन्नरों का हंगामा शांत हुआ। 


इससे पहले दोनो समूहों के बीच नगर के वार्ड संख्या दस में जम कर मारपीट भी हुई और एक स्कॉर्पियो वाहन के शीशे तक तोड़ दिये गये। मारपीट के बाद एक युवक को किन्नरों ने हथियार समेत पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। हिरासत में लिया गया युवक भैरोगंज का विष्णु कुमार है।प्रभारी थानाध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि भैरोगंज के किन्नर गुलाबो समूह और नरकटियागंज के माया रानी समूह के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद चल रहा है। नरकटियागंज के समूह ने भैरोगज के गुलाबो समूह के दो किन्नरों को अपने क्षेत्र में पकड़ लिया। इसको लेकर दोनो समूह के बीच विवाद बढ़ गया। भैरोंगज समूह के आधा दर्जन से अधिक किन्नर अपने दो किन्नरों को छुड़ाने के लिए शिकारपुर थाना पहुंच गये।


हालांकि पुलिस ने उन्हे आपसी समझौता कर लेने का सलाह दे थाने से चले जाने को कहा। इस पर किन्नर थाना परिसर से निकल कर नरकटियागंज के किन्नरों के समूह के पास पहुंच गये। बात बढ़ी और किन्नरों के दोनो समूह के बीच जम कर मारपीट हुई। इस पर नरकटियागंज के किन्नरों ने मारपीट के दौरान एक युवक को दबिला व कैंची के साथ पकड़ कर थाने को सौप दिया। थाना परिसर में फिर से दोनो समूह के बीच समझौता होने लगा। इसी बीच किसी पुलिस अधिकारी ने किन्नरों पर फब्तियां कस दी। इस पर किन्नर भड़क गये और अर्धनग्न  हो शेरगुल करने लगे। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मिल कर दोनो पक्षों को समझा कर शांत कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि किन्नरों के दोनो समूह को समझा बुझा कर घर भेज दिया गया।


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Alok

FirstBihar संवाददाता