ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

छपरा में एक बच्ची की थाली में सब्जी के साथ मिली मरी हुई छिपकली, दो दर्जन बच्चों को होने लगी उल्टी

CHAPARA: सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड-डे मील में बड़ी लापरवाही सामने आई है। छपरा में एक बच्ची की थाली में मरी हुई छिपकली मिलने से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच ग

छपरा में एक बच्ची की थाली में सब्जी के साथ मिली मरी हुई छिपकली, दो दर्जन बच्चों को होने लगी उल्टी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPARA: सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड-डे मील में बड़ी लापरवाही सामने आई है। छपरा में एक बच्ची की थाली में मरी हुई छिपकली मिलने से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। इससे पहले मध्याह्न भोजन खाने वाले दो दर्जन बच्चोंं को उल्टी होने लगी। आनन फानन में पहुंची मेडिकल टीम ने बच्चों का इलाज शुरू किया। फिलहाल सभी बच्चों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।


मामला छपरा के हवाईअड्डा इलाका स्थित चंद्रशेखर आजाद मध्य विधालय का है। जहां मध्याह्न भोजन को खिलाने के दौरान एक बच्ची की थाली में सब्जी डाली गई। थाली में सब्जी के साथ छिपकली देख परोसने वाले भी हैरत में पड़ गये वही बच्ची थाली छोड़ वहां से भागी। बताया जाता है कि छिपकली मिलने से पहले दो दर्जन बच्चों ने यही खाना खाया था।


 खाना खाने के कुछ देर बाद बच्चों को उल्टी होने लगी। बच्चों को उल्टी होने और थाली में छिपकली मिलने की बात जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी। फिर क्या था ग्रामीणों की भीड़ स्कूल में इक्ट्ठी हो गयी। इसकी जानकारी मिलते ही डॉक्टरों की टीम स्कूल में पहुंची जिसके बाद बच्चों का इलाज शुरू किया गया। बताया जाता है कि एक एनजीओ के सेंट्रल किचेन से मिड डे मील का खाना स्कूल में पहुंचता है। फिलहाल पूरे मामले की जांच अधिकारी कर रहे हैं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें