ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

छपरा में महावीरी अखाड़ा के समापन पर निकाली गई शोभायात्रा, आस्था के नाम पर परोसी गई अश्लीलता

स्थानीय युवकों का कहना है कि हम चाहते हैं कि धार्मिक आयोजनों में हमारी संस्कृति और परंपरा दिखे, न कि अश्लीलता। इस पूरे आयोजन में नगरा और आसपास के गाँवों से भारी संख्या में लोग शामिल हुए। जहाँ एक ओर श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर...

बिहार
आस्था के नाम पर अश्लीलता
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 CHAPRA: छपरा में महावीरी अखाड़ा के समापन के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा इस बार विवादों में घिर गई है। धार्मिक आस्था और परंपरा के इस पावन पर्व पर जहाँ भक्तिमय और श्रद्धा का वातावरण होना चाहिए था, वहां पर आर्केस्ट्रा की नर्तकियों ने अश्लील गानों पर जमकर ठुमके लगाए। इसे लेकर लोगों में गहरी नाराजगी देखने को मिली है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई नई बात नहीं है। पिछले दो वर्षों से लगातार एसएसपी और एनजीओ की टीमें जिले में नाबालिग बच्चियों को अनैतिक धंधे से मुक्ति दिलाने का अभियान चला रही हैं। लेकिन दूसरी तरफ, जिला प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए धार्मिक आयोजनों में अश्लीलता परोसी जा रही है। 


ग्रामीणों का कहना है कि यह माहौल भक्ति को तो दूषित कर ही रहा है, साथ ही युवाओं और युवतियों पर बुरा असर डाल रहा है। शोभायात्रा में दर्जनों ट्रॉलियाँ शामिल थीं। देवी-देवताओं की प्रतिमाओं और पूजा-पाठ के साथ कई जगहों पर फूहड़ गानों और नृत्य का प्रदर्शन हुआ। लोगों का कहना है कि यह पूजा है या मेले के नाम पर फूहड़ता? प्रशासन को इस पर रोक लगानी चाहिए।


हालाँकि, विवाद के बावजूद प्रशासन सतर्क रहा। चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इसी बीच, कुछ सकारात्मक दृश्य भी सामने आए। नगरा मुख्य चौक पर युवाओं ने भक्ति गीतों और देशभक्ति गीतों पर जुलूस का नेतृत्व किया। साथ ही पारंपरिक तलवारबाजी का प्रदर्शन कर लोगों का उत्साह बढ़ाया।


स्थानीय युवकों का कहना था कि हम चाहते हैं कि धार्मिक आयोजनों में हमारी संस्कृति और परंपरा दिखे, न कि अश्लीलता। इस पूरे आयोजन में नगरा और आसपास के गाँवों से भारी संख्या में लोग शामिल हुए। जहाँ एक ओर श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर अश्लील आयोजनों को लेकर असहमति भी साफ झलकी।

छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें