ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

चंपारण तटबंध में तेजी से रिसाव, लोगों में भय का माहौल

MOTIHARI: मोतिहारी से होकर गुजरने वाली गंडक नदी पर बने चंपारण तटबंध में काफी तेजी से रिसाव हो रहा है। जिसके कारण आसपास के लोगों में भय का माहौल है। तटबंध में हो रहे रिसाव की सूचना

चंपारण तटबंध में तेजी से रिसाव, लोगों में भय का माहौल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी से होकर गुजरने वाली गंडक नदी पर बने चंपारण तटबंध में काफी तेजी से रिसाव हो रहा है। जिसके कारण आसपास के लोगों में भय का माहौल है। तटबंध में हो रहे रिसाव की सूचना मिलने के बाद केसरिया सीओ पूनम मिश्रा सहित जल संसाधन विभाग ने अधिकारी मौके पर पहुंचे और इसे रोकने का कार्य शुरू कराया। 


बता दें कि केसरिया प्रखंड के दुबौलिया के पास चंपारण तटबंध से होकर गुजरने वाली आईपीएल के पाइप लाइन के बगल से अचानक पानी फेंकने लगा। इस बात की जानकारी जैसे गांव वालों को लगी वैसे ही लोगों की भीड़ उमड़ गयी। बांध से निकल रहे काफी तेजी से पानी को देख लोग भयभीत हो गए है, सभी को इस बात का डर सता रहा है कि जिस तेजी से पानी निकल रहा है अगर समय रहते उसका मरम्मत नहीं हुआ तो बांध टूट जाएगा और गांव के गांव बाढ़ के चपेट में आ जाएंगे। 


जैसे ही इस बात की जानकारी केसरिया सीओ को लगी वैसे ही विभाग के लोगों को लेकर बांध पर पहुंचे और बोरा डालकर पानी के रिसाव को रोका जा रहा है। सीओ ने कहा कि बांध से हो रहे रिसाव को रोक दिया गया है। घबराने की बात नहीं है, बांध में जिस जगह से रिसाव हो रहा था, उसे दुरुस्त कर दिया गया है। पानी निकलना बंद हो गया है। 


बांध का चकिया एसडीओ ने किया निरीक्षण चांपरण तटबंध से हो रहे पानी के रिसाव की सूचना मिलने के बाद चकिया एसडीओ शिवानी सुभान मौके पर पहुंच कर बांध से हो रहे रिसाव का जायजा लिया, इस दौरान उन्होंने कहा कि जहा से पानी का रिसाव हो रहा था, उसे बंद कर दिया गया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें