ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत

चैती छठ पूजा के दूसरे दिन सूर्योपासना के महापर्व पर व्रतियों ने खरना पूजा संपन्न की। दूध-गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद चढ़ाकर 36 घंटे के निर्जला उपवास की शुरुआत की गई। भक्तिमय माहौल में छठी मईया के गीत गूंज रहे हैं।

बिहार न्यूज
भक्तिमय हुआ माहौल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

chaiti chhath 2026: लोक आस्था का महापर्व चैती छठ का आज दूसरा दिन है। खरना पूजा के साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास की शुरुआत हो गयी है। खरना पूजा में छठ व्रतियों ने रोटी के साथ-साथ दूध और गुड़ में बने खीर का प्रसाद चढ़ाया। पूजा अर्चना के बाद छठव्रति ने प्रसाद ग्रहण किया उसके बाद परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। छठ व्रतियों ने अपने-अपने घरों में भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।


सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ के दूसरे दिन आज लोहंडा पूजा किया गया। नदी, तालाब, कुआं आदि के पानी से स्नान कर काफी पवित्रता के साथ छठव्रतियों ने भगवान भास्कर के लिए प्रसाद बनाया। भगवान सूर्य को भोग लगाने के बाद छठ व्रतियों ने सूर्यास्त के बाद खरना किया। 


लोग छठ पूजा वाले घरों में जाकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं और व्रतियों का पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं। लोक आस्था का चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद बुधवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 


इसके बाद पारण के साथ ही चार दिवसीय छठ अनुष्ठान का समापन होगा। छठ पूजा को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय हो चुका है। लोक आस्था के महापर्व छठ आज दूसरा दिन है। नहाय खाय के साथ कल रविवार को महापर्व चैती छठ की शुरुआत हुई थी। व्रतियों ने कद्दू भात का सेवन कर अनुष्ठान की शुरुआत की थी और आज सोमवार को छठव्रतियों ने खरना पूजा किया। छठ व्रतियों ने खरना पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया और इसी के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया।

टैग्स