ब्रेकिंग
CM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

CM साहब के जिले में पैसा नहीं दिया तो एक्जॉम में काट लेंगे नंबर, DM ने दिया सख्त कार्रवाई का आदेश

NALANDA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां एक तरफ बिहार के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर होने के लिए एक से बढ़कर एक योजनाओं को धरातल पर ला रहे हैं। इतना ही नही

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

NALANDA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां एक तरफ बिहार के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर होने के लिए एक से बढ़कर एक योजनाओं को धरातल पर ला रहे हैं। इतना ही नहीं छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से उन्हें उच्च शिक्षा मुहैया कराई जा रही है। बावजूद इसके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में ही छात्रों से अवैध वसूली की जा रही है।


मामला जिला मुख्यालय बिहारशरीफ स्थित कॉलेजिएट प्लस टू स्कूल का है।  जहां स्कूल प्रशासन छात्रों से प्रैक्टिकल एक्जॉम के नाम पर 300-400 रुपया अवैध उगाही कर रहा है।  छात्रों को पैसा नहीं देने पर नंबर काट लेने की भी धमकी दी जाती है। छात्रों ने हर कदम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है।  उनका कहना है कि एडमिट कार्ड के नाम पर भी पैसे लिए जाते हैं।


मामले की जानकारी मिलने पर डीएम योगेंद्र सिंह ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होनें जांच कर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा किसी भी विद्यालय में प्रैक्टिकल के नाम पर राशि लेने का निर्धारण नहीं है। उन्होनें कहा कि अगर इस तरह का कार्य कॉलेजिएट विद्यालय प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है तो यह एक अपराध है और इस पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता