ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

Bihar News: कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, गंगा किनारे गड्ढे में 6 डूबे; एक की मौत, दो की तलाश जारी

पटना के बख्तियारपुर के देदौर में कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गंगा किनारे बने गहरे गड्ढे में 6 लोग डूब गए। तीन को बचाया गया, एक शव बरामद हुआ है, जबकि दो लोगों की तलाश जारी है।

Bihar News: कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, गंगा किनारे गड्ढे में 6 डूबे; एक की मौत, दो की तलाश जारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

इस वक्त की बड़ी खबर पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के देदौर गांव से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बुधवार को कर्मा पूजा के विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गंगा किनारे बने गहरे गड्ढे में एक साथ छह लोगों के डूबने की सूचना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया। अब तक तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। वहीं, दो अन्य लोगों की तलाश अभी जारी है।


बताया जा रहा है कि, देदौर गांव के कुछ लोग कर्मा पूजा के विसर्जन के लिए गंगा किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान पूजा सामग्री के विसर्जन के क्रम में कुछ लोग गंगा किनारे बने गहरे गड्ढे में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे। एक साथ कई लोगों के डूबने की खबर मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई।


स्थानीय लोगों ने बिना देर किए बचाव अभियान शुरू किया और पानी में उतरकर तीन लोगों को बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसका शव बरामद कर लिया गया है। वहीं, दो अन्य लोगों के पानी में लापता होने की सूचना है। उनकी तलाश के लिए स्थानीय लोगों के साथ पुलिस और बचाव दल जुटा हुआ है।


वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। गंगा किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है।