ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

Patna Breaking: पटना में सनसनी! गोलघर चौराहा के नाले में मिला हवलदार का शव, कल शाम से ड्यूटी से थे गायब

पटना के गोलघर चौराहा के पास नाले में पुलिसकर्मी बच्चा कुमार राव का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हवलदार कल देर शाम से ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। बुद्धा कॉलोनी पुलिस मौत की वजह की जांच कर रही है।

Patna Breaking: पटना में सनसनी! गोलघर चौराहा के नाले में मिला हवलदार का शव, कल शाम से ड्यूटी से थे गायब
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

इस वक्त की बड़ी खबर  राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है। बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के गोलघर चौराहा के पास एक नाले से पुलिसकर्मी का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बच्चा कुमार राव के रूप में हुई है वह हवलदार के पद पर तैनात थे और मूल रूप से मोतिहारी जिले के रहने वाले थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चा कुमार राव कल देर शाम से ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। इसके बाद से उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी।


इसी बीच गोलघर चौराहा के पास नाले में उनका शव मिलने की सूचना सामने आई। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।


वहीं, घटना की सुचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिसकर्मी के शव मिलने की खबर के बाद उनके विभागीय साथियों और परिचितों के बीच भी चिंता का माहौल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।