ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव की घोषणा, कब होगी वोटिंग...पूरा शेड्यूल जानें..Bihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीबिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव की घोषणा, कब होगी वोटिंग...पूरा शेड्यूल जानें..Bihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनी

BIHAR NEWS : कार और ऑटो की भीषण टक्कर, 3 की मौत और 5 घायल; परिजनों में मातम का माहौल

SAMSTIPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने

BIHAR NEWS : कार और ऑटो की भीषण टक्कर, 3 की मौत और 5 घायल; परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि इस घटना में पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद घटना को लेकर काफी हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।  


जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना के जनकपुर में नेशनल हाइवे-28 पर बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया है। यहां सड़क पर कार की ठोकर से ऑटो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला व एक पुरुष शामिल हैं। वहीं घायलों में कार व ऑटो के चालक के अलावा दो अन्य लोग शामिल हैं। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल जख्मी लोगों का दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। 


बताया जा रहा है कि मुसरीघरारी की ओर से दलसिंहसराय की ओर ऑटो और दलसिंहसराय से मुसरीघरारी की ओर कार आ रही थी। जनकपुर में एनएच 28 पर ही तेज रफ्तार कार ने पीछे से ऑटो में ठोकर मार दी। जिससे ऑटो पर सवार एक महिला और पुरुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार व ऑटो के चालक समेत पांच लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची उजियारपुर थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी लोगों को आननफानन में इलाज के लिए दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।


वहीं, जख्मी लोगों में कार का चालक दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना के कबीरपुर गांव निवासी सूर्यमोहन झा (46), विभूतिपुर थाना के मुस्तफापुर के राजकुमार पासवान (25), विभूतिपुर के ही समर्था कल्याणपुर के सुरेंद्र पासवान (40), दलसिंहसराय के बसधिया का राजनं कुमार राय (24) शामिल है। सूर्यमोहन झा कार का चालक बताया गया है। जो कोलकाता से दरभंगा जा रहा था। उजियारपुर थाना के एसआए लक्ष्मीकांत झा ने बताया कि कार में चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति था जो एयरबैग खुलने से बच गया।