ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

खेत में मिला दो दिन से गायब युवक का शव, गले में मिले धारदार हथियार के निशान

BUXAR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बक्सर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवक

खेत में मिला दो दिन से गायब युवक का शव, गले में मिले धारदार हथियार के निशान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BUXAR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बक्सर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवक का शव खेत से बरामद किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। फिलहाल, घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, तियारा में एक युवक का शव खेत से बरामद किया गया है। यहां लाश खेत के एक गड्ढे में पड़ी हुई थी। यह घटना सोमवार की बताई जा रही है। सुबह सुबह किसान अपने खेत की तरफ जा रहे थे। तभी लाश की बदबू आई उन्होंने लाश की तरफ आगे बढ़ा तो गड्ढे में पड़ी हुई थी। यह युवक अपने घर से दो दिनों से लापता था। 


उधर, ग़ायब युवक के पिछले दो दिनों से तलाश की जा रही थी। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार का निशान है। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। युवक की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी राधेश्याम सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है। 


परिजनों का कहना है कि अंकित बाहर किसी कंपनी में काम करता था। जिससे घरवालों का खर्चा भी चलता था। अभी वह 10 दिनों पहले छुट्टी में आया था। वहीं, स्थानीय लोगों की ऐसी आशंका है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि शव को देखकर लगता है कि युवक की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। इसके अलावा कई अन्य विंदुओ पर भी जांच की जा रही है।  24 अगस्त को मृतक के पिता द्वारा थाना में गायब होने की सूचना दी गई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।