ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

इंटरनेट चलाने बक्सर से यूपी गया युवक गंगा में डूबा, शव की तलाश जारी

DESK: अग्निपथ को लेकर हुए बवाल की वजह से बिहार सरकार ने राज्य के 20 जिले में इंटरनेट सेवा बंद करने का फैसला लिया। इस वजह से लोग इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे है। अब एक चौ

इंटरनेट चलाने बक्सर से यूपी गया युवक गंगा में डूबा, शव की तलाश जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: अग्निपथ को लेकर हुए बवाल की वजह से बिहार सरकार ने राज्य के 20 जिले में इंटरनेट सेवा बंद करने का फैसला लिया। इस वजह से लोग इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे है। अब एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से एक युवक गंगा नदी में डूब गया। हालांकि तीन युवकों को काफी मशक्कत के बाद बचा लिया गया। 


अब आप  सोचेंगे की अग्निपथ और इंटरनेट से इस घटना का क्या संबंध हैं। तो बता दें कि बक्सर में इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से कई युवक नेट चलाने के लिए बॉर्डर पार कर उत्तर प्रदेश गये थे। लौटने के दौरान बॉर्डर से थोड़ा पहले नहाने का प्लान बनाया। फिर 5 में से 4 दोस्त नहाने के लिए गंगा में उतर गये लेकिन 3 ही वापस ऊपर आ सके। एक किशोर गहरे पानी में चला गया। जिसकी तलाश अब भी जारी है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। 


मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि युवक की तलाश के लिए गोताखोर और नाविकों को बुलाया गया। गोताखोर के आने के बाद युवक की तलाश शुरू की गयी। प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपचंद जोशी ने बताया कि युवक की खोज के लिए महाजाल बिछाकर खोजने की कोशिश की जा रही है। 


मिली जानकारी के मुताबिक कोइरपुरवा इलाका निवासी हनुमान सिंह के पुत्र के रूप में मृतक की पहचान हुई है। वार्ड पार्षद के अनुसार जिले में इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से अधिकांश लोग गंगा किनारे जाकर यूपी में नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। विभिन्न गंगा घाटों पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। डूबने वाला युवक भी इंटरनेट चलाने के लिए गंगा पार गया हुआ था जहां यह हादसा हुआ। 

टैग्स