ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

India Pakistan War: सरहद पर से आया बुलावा, शादी के अगले ही दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

India Pakistan War: बक्सर के त्यागी यादव जो कि आर्मी जवान हैं, अपनी शादी के ठीक एक दिन बाद ही बॉर्डर पर लौट चलें हैं, क्योंकि मातृभूमि की रक्षा से बढ़कर और कुछ भी नहीं।

India Pakistan War
शादी के अगले ही दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

India Pakistan War: बिहार, बक्सर के लाल, आर्मी जवान शादी के अगले ही दिन भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्यूटी के लिए हुआ रवाना। बताया जा रहा है कि बक्सर जिले के नंदन गांव के त्यागी यादव आर्मी में तैनात हैं। अपनी शादी के लिए छुट्टी पर आए हुए थे। 7 मई को केसठ गांव में अपने प्रिय के साथ सात फेरे ले ही रहे थे कि तभी आर्मी जवान त्यागी यादव को सूचना मिली कि आपकी छुट्टी रद्द कर दी गई है और जल्द से जल्द आकर ड्यूटी ज्वाइन करें।


8 मई की सुबह त्यागी यादव की बारात लौटकर गांव आई और अगले दिन 9 मई को त्यागी यादव देश की सेवा के लिए जम्मू कश्मीर रवाना हो गए। त्यागी वर्तमान में कुपवाड़ा जिले के मच्छर सेक्टर से आगे एक संवेदनशील इलाके में तैनात हैं। शुक्रवार को त्यागी बिना कोई संकोच किए अपनी नवविवाहिता पत्नी और परिवार को छोड़ ड्यूटी के लिए रवाना हो गए।


त्यागी ने रवाना होने से पहले कहा की देश से बड़ा कुछ नहीं होता। अगर देश के लिए जान भी देनी पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे। उनके जज्बे को सुनकर हर कोई गर्व से भर गया। बताते चले की पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान की सीमा पर लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। तनाव के बाद अब युद्ध की स्थिति को देखते हुए सरकार ने सारी छुट्टियां रद्द कर दी है। 

रिपोर्ट - सुमन्त सिंह, बक्सर।