ब्रेकिंग
भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां✦कम कमाई से परेशान फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर... दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा, 2 गिरफ्तार✦पोखरे में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा... डूबने से चार बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम✦निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल... परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर की तोड़फोड़✦Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव 2026 पर बड़ा सस्पेंस! परिसीमन से बदल जाएगा मुखिया का पूरा खेल, जानिए कब होगा चुनाव?✦भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां✦कम कमाई से परेशान फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर... दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा, 2 गिरफ्तार✦पोखरे में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा... डूबने से चार बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम✦निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल... परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर की तोड़फोड़✦Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव 2026 पर बड़ा सस्पेंस! परिसीमन से बदल जाएगा मुखिया का पूरा खेल, जानिए कब होगा चुनाव?

बिहार के इस जिले में 8वीं तक के सभी स्कूल बंद, भीषण गर्मी और लू को लेकर DM ने जारी किया आदेश

Bihar School News: बक्सर में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक सभी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर 31 मई तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी और कोचिंग संस्थानों पर भी लागू होगा।

Bihar School News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar School News: बिहार के बक्सर जिले में लगातार बढ़ते तापमान, भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा निर्णय लिया है। जिला दंडाधिकारी साहिला ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।


यह आदेश 19 मई से लागू होकर 31 मई तक प्रभावी रहेगा। इस निर्णय से बच्चों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासनिक आदेश के बाद कई निजी स्कूलों ने 20 मई से ही ग्रीष्मावकाश की घोषणा कर दी है, जबकि पहले 25 मई से अवकाश की योजना थी।


जारी आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों पर भी लागू होगा। वहीं कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं का संचालन केवल पूर्वाह्न 11:00 बजे तक ही किया जा सकेगा।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पहले जिला विधि शाखा के माध्यम से 11:30 बजे के बाद कक्षाओं पर रोक लगाई गई थी, लेकिन मौसम विभाग द्वारा तापमान में और वृद्धि की चेतावनी के बाद बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह नया आदेश जारी किया गया है।


जिलाधिकारी ने अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन से आदेश का सख्ती से पालन करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि भीषण गर्मी और लू बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है, इसलिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता