ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

8 महीने से नहीं मिला वेतन... तो कटोरा लेकर धरने पर बैठीं महिला अधिकारी, वायरल तस्वीर के बाद प्रशासन हरकत में

Bihar News: बिहार के बक्सर में एक महिला सरकारी अधिकारी का अनोखा विरोध प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया है। ब्रह्मपुर प्रखंड में ग्रामीण विकास पदाधिकारी अल्पीका सिंह हाथ में कटोरा लेकर धरने पर बैठ गईं। उनका आरोप था कि कई महीनों से वेतन नहीं मिला...

8 महीने से नहीं मिला वेतन... तो कटोरा लेकर धरने पर बैठीं महिला अधिकारी, वायरल तस्वीर के बाद प्रशासन हरकत में
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बक्सर जिले में एक महिला अधिकारी का अनोखा विरोध प्रदर्शन चर्चा में है. ब्रह्मपुर प्रखंड में तैनात ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) अल्पीका सिंह पिछले आठ महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर में हाथों में कटोरा लेकर धरने पर बैठ गईं. उन्होंने जमीन पर चादर बिछाकर अपना विरोध जताया. इस दौरान उनके पास एक कटोरा भी रखा था. धरने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और मामले में तत्काल हस्तक्षेप किया.


दरअसल, आरडीओ अल्पीका सिंह का वेतन पिछले आठ महीने से रुका हुआ था. वेतन भुगतान नहीं होने को लेकर उन्होंने प्रखंड कार्यालय में इस तरह विरोध जताया. तस्वीर सामने आने के बाद मामला जिला प्रशासन के अधिकारियों तक पहुंच गया और पूरे प्रकरण पर जवाब-तलब शुरू हो गया.


बीडीओ ने अनुपस्थिति का हवाला देकर रोका था वेतन

इस मामले में ब्रह्मपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सोनू कुमार का कहना है कि आरडीओ अल्पीका सिंह लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित चल रही थीं. इसी वजह से प्रशासनिक नियमों के तहत उनका वेतन रोक दिया गया था. वहीं, आरडीओ की ओर से अपनी अनुपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण और जवाब सौंपा गया.


विवाद सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने बीडीओ सोनू कुमार से भी पूरे मामले में आधिकारिक जवाब मांगा. बीडीओ ने अपना लिखित पक्ष जिला मुख्यालय को सौंप दिया है.


मामले में जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद आरडीओ अल्पीका सिंह का रुका हुआ वेतन जारी कर दिया गया. जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक वत्स ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर वेतन भुगतान की व्यवस्था की गई है. इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक जांच और प्रक्रिया पूरी की गई.


डीआरडीए के निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने भी बताया कि संबंधित अधिकारी की ओर से जवाब मिलने के बाद वेतन जारी कर दिया गया है. इस मामले में बीडीओ से भी स्पष्टीकरण मांगा गया था, जिसका लिखित जवाब प्रशासन को मिल चुका है.


ब्रह्मपुर बीडीओ सोनू कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों से मिले दिशा-निर्देश के अनुसार आरडीओ का वेतन भुगतान कर दिया गया है. उन्होंने दोहराया कि संबंधित अवधि में आरडीओ की अनुपस्थिति के कारण वेतन रोका गया था.


फिलहाल दोनों अधिकारियों की ओर से अपना-अपना पक्ष जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है. प्रशासन इन जवाबों की समीक्षा कर रहा है. आठ महीने से वेतन भुगतान नहीं होने और उसके बाद महिला अधिकारी के कटोरा लेकर धरने पर बैठने का यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.