ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बक्सर में कोरोना पॉजिटिव केस के बाद अलर्ट मोड में प्रशासन, नया भोजपुर गांव को किया गया सील

BUXAR : बिहार में कोरोना वायरस ने दूसरे जिलों में भी पैर पसारना शुरू कर दिया है। बक्सर में दो पॉजिटिव केस सामने आने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।जिला प्रशासन सख्त रवै

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BUXAR : बिहार में कोरोना वायरस ने दूसरे जिलों में भी पैर पसारना शुरू कर दिया है। बक्सर में दो पॉजिटिव केस सामने आने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।जिला प्रशासन सख्त रवैया अपनाते हुआ नया भोजपुर एरिया को रेड जोन घोषित करते हुए सील करना शुरू कर दिया है।


गुरुवार को डुमरांव प्रखंड के नया भोजपुर गाव के दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है।  रिपोर्ट आते ही ये खबर जिला में आग की तरह फ़ैल गयी और लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।  बताया जा रहा है कि 30 मार्च को नया भोजपुर गांव के 9 लोग पश्चिम बंगाल के आसनसोल शहर में एक जमात से शामिल होकर लौटे थे। प्रशासन ने सूचना के बाद 13 अप्रैल को सभी जमातियों को क्वारेंटाइन किया। 14 अप्रैल को सभी का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट 16 अप्रैल को जिला प्रशासन को मिली।


डीएम अमर समीर ने बताया कि सरकार के गाइड लाइन के तहत नया भोजपुर गांव को दो लेयर में सील किया जायेगा। पहला लेयर में तीन किलोमीटर का एरिया सील होगा और दूसरा लेयर सात किलोमीटर की एरिया सील होगा।  सात किलोमीटर के एरिया के बाहर कोई भी व्यक्ति आ जा नहीं सकेगा। उन्होंने बताया कि इस एरिया में केवल प्रशासन और मेडिकल टीम की ही मूवमेंट होगी। ग्रामीणों को खाने पीने के लिए प्रशासन सभी समान मुहैया कराएगा। 


टैग्स