ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में प्रशांत किशोर के घर पर चला बुलडोजर, दीवार और किवाड़ दोनों उखाड़ ले गया प्रशासन

BUXAR : कभी नीतीश कुमार के सबसे करीबी माने जाने वाले और पटना में नीतीश के घर पर रहने वाले प्रशांत किशोर के पैतृक मकान पर बुलडोजर चल गया है. बक्सर के अहिरौली में प्रशांत किशोर

बिहार में प्रशांत किशोर के घर पर चला बुलडोजर, दीवार और किवाड़ दोनों उखाड़ ले गया प्रशासन
First Bihar
3 मिनट

BUXAR : कभी नीतीश कुमार के सबसे करीबी माने जाने वाले और पटना में नीतीश के घर पर रहने वाले प्रशांत किशोर के पैतृक मकान पर बुलडोजर चल गया है. बक्सर के अहिरौली में प्रशांत किशोर के पैतृक घर पर आज प्रशासन ने बुलडोजर चलाया. 10 मिनट में ही प्रशासन के बुलडोजर ने प्रशांत किशोर के घर का बाउंड्री वाल और किवाड़ उखाड़ दिया. प्रशांत किशोर का रूतबा जानने वाले सैकड़ों लोग वहां खडे होकर ये तमाशा देखते रहे.


बक्सर के अहिरौली में राष्ट्रीय राजमार्ग यानि एन एच-84 से सटे प्रशांत किशोर का पैतृक घर है. उनके पिता स्व. श्रीकांत पांडेय ने ये घर बनवाया था. आज उसी घऱ पर बुलडोजर चला. हालांकि प्रशांत किशोर इस घर में नहीं रहते. लेकिन पैतृक घर तो उन्हीं का है.


एन एच के विस्तार के लिए तोड़ा गया दीवार
वैसे प्रशांत किशोर का पैतृक घर किसी राजनीतिक कारण से नहीं तोड़ा गया. स्थानीय प्रशासन के लोगों ने बताया कि एन एच-84 का चौड़ीकरण हो रहा है. इसी क्रम में सरकार ने जमीन का अधिग्रहण किया है. अधिग्रहित जमीन को खाली करा कर एन एच का निर्माण पूरा करने के लिए प्रशासन अभियान चला रहा है. उसी क्रम में प्रशांत किशोर के पैतृक की दीवार तोड़ी गयी है.


बगैर मुआवजा दिये ही तोड़ी गयी दीवार 
प्रशांत किशोर के घर पर बुलडोजर चलते देख भारी भीड़ वहां पर जमा हो गयी है. लोगों के बीच तरह तरह की चर्चायें होने लगीं. स्थानीय लोगों ने बताया कि जमीन अधिग्रहण के एवज में सरकार ने जमीन मालिकों को मुआवजा दिया है. लेकिन प्रशांत किशोर ने कोई मुआवजा नहीं लिया है. इसके बावजूद प्रशासन ने आज उनकी दीवार तोड़ी. हालांकि बुलडोजर लेकर आये प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी इस मसले पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हुए.


गौरतलब है कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बक्सर के ही मूल निवासी हैं. उनके पिता बक्सर में ही रहते थे. लेकिन दो साल पहले उनका निधन हो गया था. प्रशांत किशोर 2015 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार से जुड़े थे. तब वे नीतीश कुमार के साथ उनके आवास में ही रहते थे. 2018 में फिर से वे नीतीश कुमार से जुडे थे. तब नीतीश कुमार ने उन्हें जेडीयू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनाया था. लेकिन बाद में दोनों की राहें जुदा हो गयीं. फिलहाल प्रशांत किशोर ममता बनर्जी के लिए चुनावी रणनीति तैयार कर रहे हैं. उन्हें तमिलनाडु में एआईडीएमके के लिए भी चुनावी रणनीति तैयार करने का काम मिला है.