ब्रेकिंग
Bihar Crime News: घर में ले जाकर युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा✦नीतीश को 'गद्दार' कहे जाने पर सोनिया पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा..चलनी दूसे सूप के जेहमे खुदे बहत्तर गो छेद✦बक्सर में नवरात्रि के दौरान खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक की मांग, विश्वामित्र सेना ने SDO को सौंपा पत्र✦चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का हल्लाबोल, 2-8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर लोकतंत्र बचाओ मार्च✦Deepak Kumar IAS : CM के प्रधान सचिव पद से हटाए गए IAS दीपक कुमार, अब मिली नई जिम्मेदारी ✦Bihar Crime News: घर में ले जाकर युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा✦नीतीश को 'गद्दार' कहे जाने पर सोनिया पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा..चलनी दूसे सूप के जेहमे खुदे बहत्तर गो छेद✦बक्सर में नवरात्रि के दौरान खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक की मांग, विश्वामित्र सेना ने SDO को सौंपा पत्र✦चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का हल्लाबोल, 2-8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर लोकतंत्र बचाओ मार्च✦Deepak Kumar IAS : CM के प्रधान सचिव पद से हटाए गए IAS दीपक कुमार, अब मिली नई जिम्मेदारी

बक्सर में नवरात्रि के दौरान खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक की मांग, विश्वामित्र सेना ने SDO को सौंपा पत्र

Bihar News: बक्सर में शारदीय नवरात्रि को लेकर खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठी है. विश्वामित्र सेना ने इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र सौंपकर प्रशासन से कार्रवाई और निगरानी की मांग...

बक्सर में नवरात्रि के दौरान खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक की मांग, विश्वामित्र सेना ने SDO को सौंपा पत्र
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बक्सर में शारदीय नवरात्रि और आगामी हिंदू धार्मिक पर्वों को देखते हुए खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठी है. विश्वामित्र सेना, बक्सर की ओर से इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है.


संगठन ने अपने पत्र में कहा है कि बक्सर धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाला शहर है. नवरात्रि समेत विभिन्न धार्मिक पर्वों के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक आयोजनों में शामिल होते हैं. ऐसे में धार्मिक भावनाओं और सामाजिक सौहार्द को ध्यान में रखते हुए खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई है.


विश्वामित्र सेना ने प्रशासन से बिहार सरकार की ओर से पूर्व में जारी संबंधित निर्णयों और आदेशों के आधार पर बक्सर नगर क्षेत्र में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए आवश्यक आदेश जारी करने का आग्रह किया है.


संगठन ने कहा कि प्रतिबंध से संबंधित आदेश जारी होने के बाद उसके प्रभावी पालन के लिए प्रशासन की ओर से निगरानी भी की जानी चाहिए. साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है.


विश्वामित्र सेना ने नवरात्रि और आगामी धार्मिक पर्वों के दौरान इस मामले में विशेष निगरानी रखने तथा खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक को प्रभावी तरीके से लागू कराने का भी अनुरोध किया है.