ब्रेकिंग
Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझाव

पटना : बिजनेसमैन के इकलौते बेटे ने किया सुसाइड, इवेंट मैनेजमेंट का था स्टूडेंट

PATNA :पटना में इवेंट मैनेजमेंट के एक स्टूडेंट ने घर में खुदकुशी कर ली. गुरुवार की सुबह उसकी लाश उसके कमरे में फंदे से लटकती हुई मिली है. घर में सारे सदस्य मौजूद थे लेक

पटना : बिजनेसमैन के इकलौते बेटे ने किया सुसाइड, इवेंट मैनेजमेंट का था स्टूडेंट
Anamika
2 मिनट

PATNA  :पटना में इवेंट मैनेजमेंट के एक स्टूडेंट ने घर में खुदकुशी कर ली. गुरुवार की सुबह उसकी लाश उसके कमरे में फंदे से लटकती हुई मिली है.  घर में सारे सदस्य मौजूद थे लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. 

घरवालों को इस बात का पता तब चला, जब कमरे का गेट सुबह होने के कई घंटे बाद तक नहीं खुला. देर तक गेट बंद देखकर परिजन परेशान हो गए और आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की के लॉक को किसी तरह से खोला और फिर अंदर झांका तो देखा तो सबके होश उड गए. 

मामला पटना के फुलवारी शरीफ थाना के मित्रमंडल कॉलोनी का है, जहां बिजनेसमैन के बेटे और इवेंट मैनजमेंट के स्टूडेंट ने खुदकुशी कर ली. मृतक  21 साल का शिवम ऋषि इवेंट मैनेजमेंट का स्टूडेंट था. शिवम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. शिवम के पिता शिव कुमार सिंह की साकेत विहार इलाके में फर्नीचर की दुकान है.  

परिजनों ने बताया कि बुधवार को शिवम नॉर्मल था. रात में खाना-खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने गया. गुरुवार की सुबह 9 बजे तक वह जब नहीं जागा तो परिजन परेशान हो गए और आवाज दी. पर काफी देर तक शिवम ने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने खिड़की का लॉक किसी तरह खोला और झांका तो देखा कि शिवम फंदे से लटक रहा था. 

जिसके बाद घर में कोहराम मच गया.मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.  शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़े होने की बात सामने आई है, लेकिन अभी इसकी जांच की जा रही है.