ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

BSEB 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट के लिए बड़ी खबर, अब इस टाइम पर पहुंचे सेंटर

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। इंटर प

BSEB 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट के लिए बड़ी खबर, अब इस टाइम पर पहुंचे सेंटर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। इंटर परीक्षा की तरह मैट्रिक परीक्षा में भी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर आधा घंटा पहले प्रवेश करना होगा। परीक्षा 15 से 23 फरवरी तक आयोजित की होगी।


वहीं, इस परीक्षा में प्रवेश को लेकर यह व्यवस्था को लागू करने के लिए सभी जिला मजिस्ट्रेट, दंडाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी व अन्य लोगों को जानकारी दे दी गयी है।


इसके साथ कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिये गये हैं। मैट्रिक में परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहन कर जाने पर रोक रहेगी। जूता-मोजा पहन कर आने पर परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा।


परीक्षा समिति ने कहा है कि पहली पाली की परीक्षा 9. 30 बजे से शुरू हो जाएगी। इसके लिए नौ बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से शुरू होगी, जिसके लिए प्रवेश 1.30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।


परीक्षा केंद्र का गेट अब परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले ही खोल दिया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों को जांच के बाद केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। इस बार मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में 16 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए राज्य में 1585 केंद्र बनाए गये हैं।


मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2023 में परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की रौल कोडवार, विषयवार, पालीवार सूची सभी जिलों को भेज दी गयी है। डाटायुक्त उत्तरपुस्तिकाओं और ओएमआर उत्तर पत्रकों को भी को जिलों को उपलब्ध करा दिया गया है।