ब्रेकिंग
दिल्ली से पटना पहुंचते ही तेजस्वी राघोपुर के लिए रवाना, नाव हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को करेंगे आर्थिक मदद✦गया में बेटे ने की ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या! प्रेमिका के दबाव और जमीन विवाद की आशंका, आरोपी गिरफ्तार✦शराब माफिया पर कार्रवाई करने पहुँची पुलिस टीम पर हमला: भीड़ का फायदा उठाकर गिरफ्तार तस्कर को छुड़ा ले गईं महिलाएं✦गया जंक्शन पर बैग से मिली 14.835 किलो चांदी, दस्तावेज नहीं दिखा सका पश्चिम बंगाल का व्यक्ति✦रुमाल में नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला से 50 हजार की ठगी, कागज का बंडल थमाकर शातिर फरार✦दिल्ली से पटना पहुंचते ही तेजस्वी राघोपुर के लिए रवाना, नाव हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को करेंगे आर्थिक मदद✦गया में बेटे ने की ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या! प्रेमिका के दबाव और जमीन विवाद की आशंका, आरोपी गिरफ्तार✦शराब माफिया पर कार्रवाई करने पहुँची पुलिस टीम पर हमला: भीड़ का फायदा उठाकर गिरफ्तार तस्कर को छुड़ा ले गईं महिलाएं✦गया जंक्शन पर बैग से मिली 14.835 किलो चांदी, दस्तावेज नहीं दिखा सका पश्चिम बंगाल का व्यक्ति✦रुमाल में नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला से 50 हजार की ठगी, कागज का बंडल थमाकर शातिर फरार

ब्रजेश की राजदार मधु को भी कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा, ठाकुर के पैसे पर करती थी ऐश

PATNA: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की राजदार मधु को भी साकेत कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है. कोर्ट ने कुछ घंटे पहले ही ब्रजेश को भी उम्र कैद की सजा स

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  मुजफ्फरपुर शेल्टर होम के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की राजदार मधु को भी साकेत कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है. कोर्ट ने कुछ घंटे पहले ही ब्रजेश को भी उम्र कैद की सजा सुनाई है. इसके अलावे 17 और आरोपियों को भी कोर्ट ने सजा सुनाई है.

इसको भी पढ़ें: काउंसिलिंग के नाम पर कई लड़कियों के साथ इस अधिकारी ने किया था रेप, विरोध करने पर करता था पिटाई


ब्रजेश का हर राज जानती है मधु

मुजफ्फरपुर पाप गृह का हर राज मधु के पास था. मधु ब्रजेश ठाकुर की राजदार है. वह ब्रजेश के पैसे पर ऐश करती थी. जब उसके घर सीबीआई ने रेड मारी थी तो उसे शान-ओ-शौकत देख हैरत में पड़ गई थी. मधु को गिरफ्तार करने में सीबीआई पसीने छुट गए थे. वह बार-बार ठिकाना बदलती थी. ठिकाना बदलने के दौरान ही उसने वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया था. नवंबर 2018 में उसने सरेंडर कर दिया था.

ब्रजेश शिकंजा कसते ही हो गई थी फरार

ब्रजेश के साथ ही मधु भी अपना एनजीओ का काम करती थी, लेकिन इसके बहाने ही वह ब्रजेश के साथ रहती थी, ब्रजेश के हर गलत काम में वह साथ रहती थी. जब पुलिस का शिकंजा ब्रजेश पर कसा तो वह फरार हो गई और बाद में पता चला है कि ब्रजेश की राजदार मधु है. मधु इस पाप कांड के बारे में सबकुछ जानती है. इतना नहीं वह लड़कियों को गलत काम के लिए लड़कियों पर दवाब भी देती भी. ब्रजेश भी मधु के सहारे कई गलत काम को करता था.