ब्रेकिंग
दिल्ली से पटना पहुंचते ही तेजस्वी राघोपुर के लिए रवाना, नाव हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को करेंगे आर्थिक मदद✦गया में बेटे ने की ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या! प्रेमिका के दबाव और जमीन विवाद की आशंका, आरोपी गिरफ्तार✦शराब माफिया पर कार्रवाई करने पहुँची पुलिस टीम पर हमला: भीड़ का फायदा उठाकर गिरफ्तार तस्कर को छुड़ा ले गईं महिलाएं✦गया जंक्शन पर बैग से मिली 14.835 किलो चांदी, दस्तावेज नहीं दिखा सका पश्चिम बंगाल का व्यक्ति✦रुमाल में नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला से 50 हजार की ठगी, कागज का बंडल थमाकर शातिर फरार✦दिल्ली से पटना पहुंचते ही तेजस्वी राघोपुर के लिए रवाना, नाव हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को करेंगे आर्थिक मदद✦गया में बेटे ने की ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या! प्रेमिका के दबाव और जमीन विवाद की आशंका, आरोपी गिरफ्तार✦शराब माफिया पर कार्रवाई करने पहुँची पुलिस टीम पर हमला: भीड़ का फायदा उठाकर गिरफ्तार तस्कर को छुड़ा ले गईं महिलाएं✦गया जंक्शन पर बैग से मिली 14.835 किलो चांदी, दस्तावेज नहीं दिखा सका पश्चिम बंगाल का व्यक्ति✦रुमाल में नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला से 50 हजार की ठगी, कागज का बंडल थमाकर शातिर फरार

गया जंक्शन पर बैग से मिली 14.835 किलो चांदी, दस्तावेज नहीं दिखा सका पश्चिम बंगाल का व्यक्ति

गया जंक्शन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत RPF ने 14.835 किलोग्राम चांदी के आभूषण और चांदी बरामद की। पश्चिम बंगाल के जमशेद अली मलिक को वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर हिरासत में लिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

बिहार न्यूज
गया जंक्शन पर RPF की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: बिहार के गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई की है। आरपीएफ की टीम ने एक व्यक्ति के बैग से 14.835 किलोग्राम चांदी और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद चांदी के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।


संदेह होने पर RPF ने रोका

जानकारी के मुताबिक, 14 अक्टूबर 2026 को गया जंक्शन पर आरपीएफ की टीम निगरानी कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली एंड फुट ओवरब्रिज (FOB) के पास एक व्यक्ति बजनी रंग का बैग लेकर प्लेटफॉर्म संख्या 6 और 7 की ओर जाता दिखाई दिया। उसकी गतिविधियों पर संदेह होने के बाद आरपीएफ जवानों ने उसे रोककर पूछताछ की।


बैग की तलाशी में मिली 14.835 किलो चांदी

पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम जमशेद अली मलिक, उम्र 36 वर्ष, निवासी पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल बताया। इसके बाद उसके बैग की तलाशी ली गई, जिसमें से 14.835 किलोग्राम चांदी और चांदी के आभूषण बरामद हुए। पूछताछ के दौरान वह बरामद चांदी के स्वामित्व या उसके परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।


आगे की कार्रवाई में जुटी RPF

मामले में आरपीएफ ने नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, बरामद चांदी के स्रोत, उसके स्वामित्व और परिवहन से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी।

गयाजी से नितम राज की रिपोर्ट