ब्रेकिंग
ध्रुव राठी का बड़ा खुलासा: इतना पैसा कमा लिया कि जिंदगीभर काम की जरूरत नहीं, जानिए कमाई का सोर्स✦दिल्ली से पटना पहुंचते ही तेजस्वी राघोपुर के लिए रवाना, नाव हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को करेंगे आर्थिक मदद✦गया में बेटे ने की ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या! प्रेमिका के दबाव और जमीन विवाद की आशंका, आरोपी गिरफ्तार✦शराब माफिया पर कार्रवाई करने पहुँची पुलिस टीम पर हमला: भीड़ का फायदा उठाकर गिरफ्तार तस्कर को छुड़ा ले गईं महिलाएं✦गया जंक्शन पर बैग से मिली 14.835 किलो चांदी, दस्तावेज नहीं दिखा सका पश्चिम बंगाल का व्यक्ति✦ध्रुव राठी का बड़ा खुलासा: इतना पैसा कमा लिया कि जिंदगीभर काम की जरूरत नहीं, जानिए कमाई का सोर्स✦दिल्ली से पटना पहुंचते ही तेजस्वी राघोपुर के लिए रवाना, नाव हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को करेंगे आर्थिक मदद✦गया में बेटे ने की ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या! प्रेमिका के दबाव और जमीन विवाद की आशंका, आरोपी गिरफ्तार✦शराब माफिया पर कार्रवाई करने पहुँची पुलिस टीम पर हमला: भीड़ का फायदा उठाकर गिरफ्तार तस्कर को छुड़ा ले गईं महिलाएं✦गया जंक्शन पर बैग से मिली 14.835 किलो चांदी, दस्तावेज नहीं दिखा सका पश्चिम बंगाल का व्यक्ति

दिल्ली से पटना पहुंचते ही तेजस्वी राघोपुर के लिए रवाना, नाव हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को करेंगे आर्थिक मदद

बिहार के राघोपुर में नाव हादसे के बाद तेजस्वी यादव पटना से घटनास्थल के लिए रवाना हुए। उन्होंने हादसे को लापरवाही का मामला बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई और मृत बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।

बिहार न्यूज
घटना को गंभीर लापरवाही का मामला बताया
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद सीधे राघोपुर के लिए रवाना हो गए। राघोपुर में हुए नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत की खबर के बाद उन्होंने मंगलवार की रात में ही घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया था। आज फिर घटना पर दुख जताते हुए इसे गंभीर लापरवाही का मामला बताया।


पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि वह राघोपुर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि रात में नाव कैसे चल रही थी, इसकी जिम्मेदारी किन लोगों की थी और आखिर किस स्तर पर लापरवाही हुई। उन्होंने अस्पतालों में भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाया।


तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी की ओर से हादसे में बच्चों को खोने वाले परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।


'वोट चोरी' के खिलाफ आंदोलन पर भी बोले तेजस्वी

इस दौरान तेजस्वी यादव ने 'वोट चोरी' के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में इस मुद्दे पर बड़े आंदोलन को लेकर फैसला लिया जाएगा। उनके मुताबिक, यह आंदोलन बिहार से लेकर पूरे देश में किया जा सकता है।


वहीं, सत्ता पक्ष की ओर से हर मुश्किल की घड़ी में उनके गायब रहने के आरोप पर तेजस्वी यादव ने इसे फालतू बातें बताते हुए खारिज कर दिया।