ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं

BREAKING: CM नीतीश हुए कोरोना पॉजिटिव, 4 दिनों से है बुखार

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएम नीतीश कोरोना संक्रमित पाए गए हैं पिछले 4 दिनों से सीएम नीतीश को बुखार था उनकी कोरोना जांच कराई गई और अब

BREAKING: CM नीतीश हुए कोरोना पॉजिटिव, 4 दिनों से है बुखार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएम नीतीश कोरोना संक्रमित पाए गए हैं पिछले 4 दिनों से सीएम नीतीश को बुखार था उनकी कोरोना जांच कराई गई और अब उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तबीयत खराब होने की वजह से ही सोमवार को दिल्ली नहीं जा पाए थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह से नीतीश कुमार दूर रहे थे और इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी। सियासी गलियारे में हो रही चर्चाओं के बीच जेडीयू के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने यहां तक कह डाला था कि जरूरी नहीं कि नीतीश कुमार शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हों लेकिन अब नीतीश कुमार के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई है।



आपको बता दें, हर रोज़ एक लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच कराई जा रही है, जिसमें 33 से 34 जिलों में नए मरीज़ पाए जाने लगे हैं। बिहार में कोरोना ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना की चपेट में आ गए हैं। 



टैग्स