ब्रेकिंग
अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

BPSC एसिएंट की PT परीक्षा आज, 44 पदों के लिए 86000 स्टूडेंट देंगे एग्जाम

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक बीपीएससी पीटी परीक्षा राज्य के 151 सेंटर पर आज आयोजित करवाया जा रहा है। राजधानी पटना में भी 28 सेंटर पर यह परीक्षा आयोजित करवाई जा र

BPSC एसिएंट की PT परीक्षा आज, 44 पदों के लिए 86000 स्टूडेंट देंगे एग्जाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक बीपीएससी पीटी परीक्षा राज्य के 151 सेंटर पर आज आयोजित करवाया जा रहा है। राजधानी पटना में भी 28 सेंटर पर यह परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। इस परीक्षा में कुल 86 हजार स्टूडेंट शामिल होंगे।


दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आज यानी 28 अप्रैल को सहायक बीपीएससी पीटी परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। इस परीक्षा के जरिए खाली पड़े 44 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए इस बार परीक्षा में 86 हजार छात्र शामिल होंगे। इस परीक्षा में अभ्यर्थी तीन बुक ले जा सकेंगे। ये तीन बुक अलग अलग सब्जेक्ट से एक होगी। इनमें एक पुस्तक सामान्य ज्ञान के लिए, एक गणित के लिए और एक सामान्य विज्ञान के लिए होगी। पुस्तकों में एनसीइआरटी, बीएसइबी, आइसीएसइ एवं अन्य बोर्ड के टेक्स्ट बुक ही मान्य होंगे। अन्य पब्लिकेशन के किताबों को सेंटर में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।


वहीं, परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2.15 बजे दोपहर तक होगी। उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र के भीतर सुबह 9.30 बजे से प्रवेश ही शुरू हो जायेगा और यह परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले दोपहर 11 बजे पूरी तरह बंद हो जायेगा। 11 बजे के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा सेंटर के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। 


इसके साथ ही आयोग ने यह निर्देश भी दिया है कि सहायक बीपीएससी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने 21 अप्रैल को दोपहर एक बजे से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया है वो इसे दोबारा डाउनलोड कर लें क्योंकि बाद में डाउनलोड किये गये इ- प्रवेश पत्र पर अंकित रिपोर्टिंग टाइम, इंट्री गेट क्लोजिंग टाइम और अन्य आवश्यक निर्देश में पहले की तुलना में कुछ अंतर है। बाद में डाउनलोड इ-एडमिट कार्ड में अंकित निर्देश ही मान्य होंगे।