ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई महिला तो फिल्मी अंदाज में पत्नी को छुड़ाने पहुंच गया पति, जमकर हुआ बवाल

SHEKHPURA : शेखपुरा जिले से एक घटना निकल कर सामने आई है, जहां पत्नी अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गई. जब पति को पता चला तो वह अनोखे अंदाज़ में पत्नी को लाने प्रेमी के घर पहु

बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई महिला तो फिल्मी अंदाज में पत्नी को छुड़ाने पहुंच गया पति, जमकर हुआ बवाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SHEKHPURA : शेखपुरा जिले से एक घटना निकल कर सामने आई है, जहां पत्नी अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गई. जब पति को पता चला तो वह अनोखे अंदाज़ में पत्नी को लाने प्रेमी के घर पहुंच गया. इस दौरान पति के हाथ में पिस्टल और कमर में गोली का बेल्ट था. पति को इस अंदाज में देख पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पति के साथ-साथ पत्नी और प्रेमी के हाथ में भी हथकड़ी लगाई.


जानकारी के मुताबिक, घटना शेखपुरा के मटोखर गांव की है. महिला के पति की पहचान राजू कुमार के रूप ने हुई है, जो दनियावां गांव का रहने वाला है. राजू शादी के बाद अपने ससुराल हुसैनाबाद में ही रह रहा था. यह घटना शनिवार की है जब मटोखर का रहने वाला विकास कुमार राजू की पत्नी को अपने प्रेम जाल में फंसा कर अपने साथ ले गया. इस बात की जानकारी जब पति राजू को मिलने के बाद विकास के घर देशी कट्टा और कारतूस लेकर अपनी पत्नी को छुड़ाने अनोखे अंदाज़ में पहुंचा. 


बता दें कि सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला को प्रेमी विकास कुमार के चंगुल से मुक्त कराया. वहीं, पति राजू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राजू के पास से देशी कट्टे और कारतूस बरामद होने की वजह से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. हुए हैं जिसके चलते पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

टैग्स