ब्रेकिंग
धरती के भगवान की करतूत: मरीज के दाहिने पैर में था फ्रैक्चर, डॉक्टर ने बाएं पैर पर चला दी कैंची, अब देना होगा 8 लाख रूपये का हर्जानाPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, दो घंटे बाद काम पर वापस लौटेजेल में बंद पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, सिख विरोधी दंगों के मामले में काट रहे थे उम्रकैद की सजादिवंगत बीजेपी नेता के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, बिहार की कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेराDEO रहते विवादों में रहे अधिकारी पर EOU रेड, नकदी से लेकर सोना-चांदी व अन्य कागजात बरामद, 3.44 Cr की बेहिसाब संपत्ति का मामलाधरती के भगवान की करतूत: मरीज के दाहिने पैर में था फ्रैक्चर, डॉक्टर ने बाएं पैर पर चला दी कैंची, अब देना होगा 8 लाख रूपये का हर्जानाPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, दो घंटे बाद काम पर वापस लौटेजेल में बंद पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, सिख विरोधी दंगों के मामले में काट रहे थे उम्रकैद की सजादिवंगत बीजेपी नेता के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, बिहार की कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेराDEO रहते विवादों में रहे अधिकारी पर EOU रेड, नकदी से लेकर सोना-चांदी व अन्य कागजात बरामद, 3.44 Cr की बेहिसाब संपत्ति का मामला

BJP विधायक अरुण सिन्हा को हुआ कोरोना, पीएम मोदी के कार्यक्रम में जाने लेने के लिए कराया था टेस्ट

PATNA : इस वक्त के बड़ी खबर सामने आ रही है. कोरोना काल में बिहार विधानसभा चुनाव कराना यहां के नेताओं को भारी पड़ रहा है. कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अरुण कु

BJP विधायक अरुण सिन्हा को हुआ कोरोना, पीएम मोदी के कार्यक्रम में जाने लेने के लिए कराया था टेस्ट
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त के बड़ी खबर सामने आ रही है. कोरोना काल में बिहार विधानसभा चुनाव कराना यहां के नेताओं को भारी पड़ रहा है. कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अरुण कुमार सिन्हा को कोरोना हो गया है. अरुण कुमार सिन्हा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वह कई दिनों से लगातार चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे, जिसके कारण वह संक्रमित हो गए हैं.


कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अरुण कुमार सिन्हा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. मिली जानकारी के मुताबिक अरुण कुमार सिन्हा अस्वस्थ महसूस कर रहे थे. जिसके बाद उन्होंने अपनी कोरोना टेस्ट कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने हाल के दिनों में अपने संपर्क में आने वाले लोगों से कोरोना जांच करवाने की अपील की है.


कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी अरुण कुमार सिन्हा कोरोना का कोरोना टेस्ट 27 अक्टूबर को कराया गया था. बताया जा रहा है की पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इनका कोरोना टेस्ट कराया गया था. लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कार्यक्रम में जाने की अनुमति नहीं मिली .हालांकि अब भी अरुण सिन्हा जनसंपर्क अभियान में जुड़े हैं.


इससे पहले विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी भी कोरोना पॉजिटिव पते गए. आपको बता दें कि बीते दिन मंगलवार को जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू और जदयू के पूर्व सांसद नवल किशोर राय भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इन्होंने हाल ही में कई जनसभाओं में हिस्सा लिया था.


इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता भी कोरोना संक्रमित पाए गए, जिसमें भाजपा के स्टार प्रचारक भी शामिल हैं. बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, सांसद राजीव प्रताप रूडी, प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार चुनाव के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 

टैग्स