ब्रेकिंग
पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत

BJP सांसद रमा देवी को हुआ कोरोना, आइसोलेशन में गयीं

PATNA : बिहार में चुनाव खत्म होने के बाद राजनेताओं के लगातार कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला जारी है. बीजेपी सांसद रमा देवी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. रमा देवी ने खुद ट्वीट करत

BJP सांसद रमा देवी को हुआ कोरोना, आइसोलेशन में गयीं
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में चुनाव खत्म होने के बाद राजनेताओं के लगातार कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला जारी है. बीजेपी सांसद रमा देवी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. रमा देवी ने खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है. रमा देवी शिवहर से बीजेपी के सांसद हैं और पिछले दिनों उनकी तबीयत खराब हो गई थी. 


रमा देवी ने तबीयत खराब होने के बाद जब कोरोना की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई और रमा देवी डॉक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेशन में चली गई हैं. रमा देवी ने ट्वीट करते हुए खुद इसकी जानकारी दी है और यह भी कहा है कि जो भी उनके संपर्क में पिछले दिनों आए हैं वह अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराएं और अगर आवश्यकता हो तो मेरे संपर्क में आए लोग आइसोलेशन में भी जाएं.


इसके पहले जेडीयू के सांसद ललन सिंह कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और एम्स में इलाज के बाद उनको वहां से छुट्टी मिल गई है. जबकि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी ठाकुर का इलाज अभी भी पटना एम्स में चल रहा है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता