ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिना मान्यता के चल रहे 94 प्राइवेट स्कूलों पर लगेगा ताला : सरकारी स्कूलों में बच्चों का एडमिशन कराने का KK पाठक ने दिया निर्देश

PATNA : बिहार में बिना मान्यता के चल रहे 94 प्राइवेट स्कूलों पर अब जल्द ही ताला लगने वाला है। ऐसे स्कूलों पर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई की जाएगी। इन्हें किसी भी हालत में बंद क

बिना मान्यता के चल रहे 94 प्राइवेट स्कूलों पर लगेगा ताला : सरकारी स्कूलों में बच्चों का एडमिशन कराने का KK पाठक ने दिया निर्देश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार में बिना मान्यता के चल रहे 94 प्राइवेट स्कूलों पर अब जल्द ही ताला लगने वाला है। ऐसे स्कूलों पर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई की जाएगी। इन्हें किसी भी हालत में बंद कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने यह निर्देश जारी कर दिया है। वहीं इन निजी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों में कराने का भी आदेश भी दे दिया गया है। 


केके पाठक के निर्देश के बाद डीपीओ ने बंद होने वाले प्राइवेट स्कूलों के बच्चों का एडमिशन सरकारी स्कूलों में करने के लिए पत्र जारी कर दिया है। बता दें कि कुल 330 प्राइवेट स्कूलों में से 236 स्कूल संचालकों ने मान्यता ले ली है। लेकिन 94 स्कूल के मालिकों ने अभी तक प्रस्वीकृति नहीं ली है। जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने इन सभी 94 स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। 


एक सप्ताह के भीतर इन स्कूलों को बंद कर दिया जाएगा। इन स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की पढ़ाई पर कोई असर नहीं पड़े, इसके लिए तमाम बच्चों का एडमिशन सरकारी स्कूल में कराने के निर्देश भी शिक्षा विभाग की ओर से जारी कर दी गयी है। वही सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे इन प्राइवेट स्कूलों की जांच करने का आदेश भी दिया गया है। इसकी रिपोर्ट तीन दिन के भीतर विभाग को प्रस्तुत करने को कहा गया है। यदि और कोई स्कूल बिना मान्यता के चल रहा होगा तो उसे भी बंद कराया जाएगा।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें