ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

बाइक से निकले विधायक जी के पास जुर्माना देने को नहीं था पैसा, चालान कटने पर फोन करके मंगाया कैश

PATNA : बाइक पर बैठकर शॉपिंग करने निकले विधायक जी को नए ट्रैफिक रूल ने झटका दे दिया। जी हां, अररिया से कांग्रेस विधायक आबिदुर रहमान आज पटना में मेगा चेकिंग के दौरान फंस गए। व

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बाइक पर बैठकर शॉपिंग करने निकले विधायक जी को नए ट्रैफिक रूल ने झटका दे दिया। जी हां,  अररिया से कांग्रेस विधायक आबिदुर रहमान आज पटना में मेगा चेकिंग के दौरान फंस गए। विधायक जी अपने एक सहयोगी के साथ बाइक पर सवार होकर शॉपिंग करने निकले थे लेकिन बाइक पर पीछे बैठने के बावजूद उन्होंने हेलमेट नहीं लगाई थी। 

बेली रोड पर चेकिंग के दौरान पकड़े गए तो पुलिस वालों को बताया कि वह विधायक हैं। बाइक पर सवार विधायक जी देखकर पहले तो पुलिसकर्मियों को यकीन नहीं हुआ लेकिन उनकी पहचान जाहिर होने के बावजूद चालान कट गया। 

हद तो तब हो गई जब बगैर हेलमेट के बाइक पर बैठने के कारण कटे चालान का जुर्माना भरने के लिए विधायक जी के पास पैसे नहीं थे। पुलिस वाले जब जुर्माने की रकम मांगने लगे तो विधायक जी ने साइड होकर फोन पर किसी से मदद मांगी। आखिरकार किसी जानने वाले ने विधायक जी के पास एक हजार रुपये पहुंचाए तब कहीं जुर्माना देकर विधायक जी निकल पाए। अररिया से कांग्रेस विधायक आबिदर रहमान की सादगी वाकई सबको भा गई। पहले तो बाइक पर सवारी और ऊपर से जुर्माना देने के लिए जेब एक हजार रुपये का नहीं होना। विधायक जी को देखकर सभी हैरत में थे कि क्या वाकई कोई विधायक ऐसा भी होता है! ट्रैफिक रूल तोड़कर विधायक जी ने एक गलती की थी वह भी शायद जुर्माना भरने के बाद वह आगे ना दोहराएं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता