ब्रेकिंग
सारण MLC चुनाव में NDA को झटका? रालोमो के 3 विधायकों ने JDU उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा; इस कैंडिडेट को समर्थन देंगे कुशवाहा के विधायक ✦Success Story: छोटे से गांव से IPS अफसर तक का सफर, अब डॉक्टर रिदा से निकाह! कौन हैं अफजल अली, जानिए उनकी पूरी कहानी✦पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, हजारों की संख्या में सीएम हाउस घेरने निकले; पुलिस और जिला प्रशसन मुस्तैद✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦सारण MLC चुनाव में NDA को झटका? रालोमो के 3 विधायकों ने JDU उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा; इस कैंडिडेट को समर्थन देंगे कुशवाहा के विधायक ✦Success Story: छोटे से गांव से IPS अफसर तक का सफर, अब डॉक्टर रिदा से निकाह! कौन हैं अफजल अली, जानिए उनकी पूरी कहानी✦पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, हजारों की संख्या में सीएम हाउस घेरने निकले; पुलिस और जिला प्रशसन मुस्तैद✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार

Bihar News: बाइक सवार को रौंदते हुए बिजली पोल से टकारायी BEO की गाड़ी, हादसे में एक की मौत

bihar News: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बाइक सवार को आमने सामने ठोकर मार दी। इसमें बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरी जख्मी हो गया।

bihar News
सड़क हादसे में युवक की मौत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बेगूसराय में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त नावकोठी बीईओ के चालक को पकड़कर पुलिस को हवाले कर दिया है। घटना मुफस्सिल थाना के हरदिया ढाला के समीप एसएच-55 की है।


बताया जा रहा है कि अनियंत्रित स्कॉर्पियो बाइक सवार को आमने सामने ठोकर मार दी। इसमें बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरी जख्मी हो गया। मृतक लाखो थाना क्षेत्र की शाहपुर पंचायत निवासी दिवाकर ठाकुर का 30 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार उर्फ अभिषेक था। मृतक के पिता सेवानिवृत शिक्षक हैं। 


मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले इलाज के लिए जख्मी को सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उधर, हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर गलत दिशा से भागने लगा और बिजली पोल में जोरदार ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो चालक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ड्राइवक को हिरासत में ले लिया। चालक की पहचान चिलमिल गांव निवासी लालो पासवान के बेटे सिंटू कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी पर नावकोठी प्रखंड शिक्षा अधिकारी का बोर्ड लगा हुआ है, जबकि पीछे से वाहन पर बिहार सरकार अंकित है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। शव को कब्जे में लेकर पोसटमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता