ब्रेकिंग
हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी

Bihar Weather: पटना में मौसम का बदला मिजाज, बिहार के इन जिलों में भी आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क और सावधान रहने की अपील की गई है। यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में ना जाएं एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

bihar
मौसम विभाग का अलर्ट
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पिछले कई दिनों से पटनावासी चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से परेशान थे। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। लेकिन शाम होते-होते शनिवार को अचानक पटना में मौसम का मिजाज बदल गया। शाम के करीब साढ़े पांच बजे पटना में तेज आंधी के साथ-साथ बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। 


बता दें कि मौसम विभाग ने पटना समेत बिहार के कई जिलों में तेज आंधी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद पटना में देर शाम बारिश शुरू हुई। बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम सुहाना हो गया है। पटना, कैमूर, रोहतास, समस्तीपुर, दरभंगा, वैशाली, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, गोपालगंज,पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और मुजफ्फरपुर जिले में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बारिश होने की प्रबल संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। 


मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से यह अपील की है कि अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम को देखते हुए यह लोगों को सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। कहा है कि यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में ना जाएं एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।  

Bihar Weather: पटना में मौसम का बदला मिजाज, बिहार के इन जिलों में भी आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्टBihar Weather: पटना में मौसम का बदला मिजाज, बिहार के इन जिलों में भी आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्टBihar Weather: पटना में मौसम का बदला मिजाज, बिहार के इन जिलों में भी आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्टBihar Weather: पटना में मौसम का बदला मिजाज, बिहार के इन जिलों में भी आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्टBihar Weather: पटना में मौसम का बदला मिजाज, बिहार के इन जिलों में भी आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्टBihar Weather: पटना में मौसम का बदला मिजाज, बिहार के इन जिलों में भी आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

टैग्स