ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

Bihar Weather: इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, 60kmph की रफ़्तार से आंधी और बारिश की चेतावनी

Bihar Weather: बिहार में 5 मई 2025 को बारिश, मेघगर्जन और 60 किमी/घंटा की आंधी का अलर्ट जारी। पूर्णिया, कटिहार, सुपौल समेत इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरुरत।

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Weather: 5 मई 2025 को बिहार में मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने पूरे राज्य में बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। खासकर उत्तर-पूर्वी बिहार के सीमांचल क्षेत्रों में 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी, मध्यम बारिश और बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया जैसे जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


बताते चलें कि आज पटना सहित बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। तेज हवाएं 40-50 किमी/घंटे या ज्यादा की रफ्तार से चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश और आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन संभवतः धूप भी निकल सकती है। पिछले 24 घंटों में बारिश का असर कई जिलों में देखा गया, और आज भी यह सिलसिला जारी रहेगा।


4 मई को समस्तीपुर, लखीसराय, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सुपौल, जमुई, गया, बेगूसराय, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मुंगेर, भोजपुर, औरंगाबाद, बक्सर, कैमूर, और रोहतास में मध्यम से तेज बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात दर्ज किया गया। हवा की गति 40-50 किमी/घंटा रही। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहा, जहां अधिकतम तापमान 35°C से 40°C के बीच था।


प्रमुख शहरों के तापमान और AQI, 4 मई 2025

पटना

35.1°C अधिकतम तापमान

25.6°C न्यूनतम तापमान

102 AQI


मुजफ्फरपुर

33.2°C अधिकतम तापमान

26.2°C न्यूनतम तापमान

73 AQI


गया

36.2°C  अधिकतम तापमान

21.5°C  न्यूनतम तापमान

53 AQI


पूर्णिया

35.0°C  अधिकतम तापमान

25.5°C  न्यूनतम तापमान

65 AQI


भागलपुर

35.0°C  अधिकतम तापमान

24.8°C  न्यूनतम तापमान

48 AQI


पश्चिम चंपारण

32.8°C  अधिकतम तापमान

20.5°C न्यूनतम तापमान

38 AQI


डेहरी

37.2°C  अधिकतम तापमान

22.6°C  न्यूनतम तापमान

86 AQI


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 6 मई से पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 4-6°C की वृद्धि संभव है। जबकि न्यूनतम तापमान में 3-4°C की वृद्धि हो सकती है। पश्चिमी जिलों जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल में 2-3 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट है। तापमान 40°C से ऊपर जा सकता है। हालांकि, पूर्वी और उत्तरी जिलों में हीट वेव का प्रभाव कम रहेगा।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें