ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 4 लोगों की दर्दनाक मौत; 2 महिलाएं झुलसीं

Bihar Weather News: नवादा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ है। खेत में काम कर रहे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं झुलस गईं। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े लोगों पर गिरी बिजली ने पूरे गांव में मातम...

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 4 लोगों की दर्दनाक मौत; 2 महिलाएं झुलसीं
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Weather News: बिहार के नवादा जिले में शुक्रवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई. हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना नारदीगंज प्रखंड के सांगोवर गांव की है. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर मौसम अचानक खराब हो गया और बारिश शुरू हो गई. इस दौरान खेत में काम कर रहे लोग बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए. इसी बीच तेज गर्जन के साथ अचानक आकाशीय बिजली पेड़ पर गिर गई. इसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं.


मृतकों में तीन किसान और एक नाबालिग बच्चा शामिल बताया जा रहा है. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल नारदीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.


अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद चार लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलसी दोनों महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
नवादा से सोनू की रिपोर्ट