ब्रेकिंग
बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन

बिहार विधानमंडल बजट सत्र : टीचर बहाली और कृषि बिल पर सरकार को घेरेगी BJP, हंगामेदार होगा आज बिहार विधानसभा

PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आठवां बैठक होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज के दिन भी बिहार के विपक्ष में बैठी भाजपा सरकार पर हमलावर रहेगी। वहीं दूसरी तरफ सत्ता

बिहार विधानमंडल बजट सत्र : टीचर बहाली और कृषि बिल पर सरकार को घेरेगी BJP, हंगामेदार होगा आज बिहार विधानसभा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आठवां बैठक होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज के दिन भी बिहार के विपक्ष में बैठी भाजपा सरकार पर हमलावर रहेगी। वहीं दूसरी तरफ सत्ता पक्ष भाजपा और केंद्र सरकार पर एजेंसियों के गलत इस्तेमाल फंड में कमी आदि मुद्दे पर सवाल उठाया जा सकता है।


दरअसल, बिहार में होली की छुट्टी के बाद अब एक बार फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन की कार्यवाही अप्रैल के पहले सप्ताह तक चलने वाली है जिस दौरान अलग-अलग विभागों के कार्यों पर सरकार से सवाल जवाब किया जा रहा है। बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी। प्रश्नकाल में कई विभागों के प्रश्नों का उत्तर सरकार देगी। वहीं विभागीय बजट पर भी आज सदन में चर्चा होगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के बजट के साथ वित्त विभाग के बजट पर भी चर्चा होगी। बिहार विधानसभा बजट सत्र में लालू परिवार के ठिकानों पर हुई ईडी और सीबीआई छापेमारी का मुद्दा भी आज भी छाया रहेगा।विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की आज भी कोशिश करेगा।


बिहार विधानसभा में आज प्रश्नकाल में शिक्षा विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, समाज कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, साइंस एवं टेक्नोलॉजी विभाग तथा कला संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रश्नों का संबंधित विभाग के मंत्री या प्रभारी मंत्री जवाब देंगे।


मालूम हो कि, इस बार का बजट सत्र अपने शुरुआती दिनों से ही काफी हंगामेदार रहा है। सबसे पहले तमिलनाडु हिंसा को लेकर विपक्ष हमलावर रहे उसके बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर भी विपक्ष सदन में काफी हमलावर रही। इसके बाद अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा की तरफ से शिक्षक बहाली से लेकर कृषि बिल पर सरकार को घेरने की कोशिश की जाएगी।


आपको बताते चलें कि इससे पहले बीते कल राज्य के अंदर शिक्षा व्यवस्था और कृषि के लिए बजटीय प्रावधान समेत पंचायत प्रतिनिधियों के भत्ते को बढ़ाने को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर रही। भाजपा के तरफ से जनक राम और सर्वेश कुमार इन तमाम मुद्दों को लेकर सवाल उठाया।