ब्रेकिंग
बेगूसराय में छात्रों का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग; हजारों छात्रों ने लगाए सरकार विरोधी नारे‘एक दिन आपको भी जेल में ठूंसा जाएगा, किसी भ्रम में मत रहिए’, लाठीचार्ज पर सदन में सिद्दीकी ने सरकार को चेताया; कहा- यह 1974 जैसा आंदोलनजिस प्यार के लिए चुनी नई जिंदगी, वही बना मौत की वजह? बेतिया में युवक की गला रेतकर हत्यालाठीचार्ज पर विधानसभा में बवाल: शुरू होते ही खत्म हुई सदन की कार्यवाही, महज 8 मिनट में ही स्पीकर ने किया स्थगितNEET पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान का राहुल गांधी ने दिया जवाब, बोले- सिर्फ फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, जिम्मेदारी भी तय...बेगूसराय में छात्रों का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग; हजारों छात्रों ने लगाए सरकार विरोधी नारे‘एक दिन आपको भी जेल में ठूंसा जाएगा, किसी भ्रम में मत रहिए’, लाठीचार्ज पर सदन में सिद्दीकी ने सरकार को चेताया; कहा- यह 1974 जैसा आंदोलनजिस प्यार के लिए चुनी नई जिंदगी, वही बना मौत की वजह? बेतिया में युवक की गला रेतकर हत्यालाठीचार्ज पर विधानसभा में बवाल: शुरू होते ही खत्म हुई सदन की कार्यवाही, महज 8 मिनट में ही स्पीकर ने किया स्थगितNEET पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान का राहुल गांधी ने दिया जवाब, बोले- सिर्फ फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, जिम्मेदारी भी तय...

Bihar Assembly: छात्र आंदोलन पर विधानसभा में संग्राम, BJP विधायक श्याम बाबु के आरोप से मचा हंगामा, सदन 2 बजे तक स्थगित

पटना छात्र आंदोलन की गूंज अब बिहार विधानसभा तक पहुंच गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही BJP विधायक के आरोपों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। जोरदार हंगामे के बाद विधानसभा की कार्रवाई 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

Bihar Assembly: छात्र आंदोलन पर विधानसभा में संग्राम, BJP विधायक श्याम बाबु के आरोप से मचा हंगामा, सदन 2 बजे तक स्थगित
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

पटना: बिहार विधानसभा मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा देखने को मिला। राजधानी पटना के गांधी मैदान में हुए छात्र आंदोलन और कथित लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। भाजपा विधायक श्याम बाबू के बयान के बाद सदन में जमकर नारेबाजी हुई, जिसके कारण विधानसभा अध्यक्ष को कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

भाजपा विधायक ने लगाया हमला करने का आरोप

दरअसल , सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक श्याम बाबू ने कल पटना में हुए छात्र प्रदर्शन का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान कुछ लोगों ने भाजपा नेताओं और विधायकों को निशाना बनाया।श्याम बाबू ने कहा कि प्रदर्शन में शामिल लोग छात्र नहीं बल्कि छात्र के वेश में राजनीतिक गुंडे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ियों पर हमला किया गया और उनके साथ बदसलूकी की गई। इसके अलावा कई भाजपा विधायकों पर भी हमला करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से रखते हैं, लेकिन जिस तरह से कल प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई, वह किसी छात्र आंदोलन का हिस्सा नहीं हो सकता।

विपक्ष ने भाजपा विधायक के बयान का किया विरोध

भाजपा विधायक के आरोपों के बाद विपक्षी विधायक अपनी सीटों से खड़े हो गए और उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। विपक्ष ने कहा कि भाजपा विधायक द्वारा लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह गलत हैं और उन्हें अपने बयान को वापस लेना चाहिए।विपक्षी नेताओं का कहना था कि छात्रों की मांगों को लेकर हुए आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया। हालांकि भाजपा विधायक श्याम बाबू अपने बयान पर कायम रहे। उन्होंने साफ कहा कि वह अपनी बात वापस नहीं लेंगे। उन्होंने दोहराया कि कल जिस तरह की घटनाएं सामने आईं, वह छात्रों के व्यवहार से अलग थीं।

पत्रकारों पर हमले का भी उठाया मुद्दा

भाजपा विधायक ने प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों के साथ हुई कथित बदसलूकी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ माने जाने वाले पत्रकारों को भी निशाना बनाया गया। इसके अलावा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन और हिंसक गतिविधियों में अंतर होता है और कल की घटना को केवल छात्र आंदोलन नहीं कहा जा सकता।

स्पीकर ने दोनों पक्षों से की शांति की अपील

सदन में बढ़ते हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने दोनों पक्षों से शांत रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है और यह कोई युद्ध का मैदान नहीं है। स्पीकर ने कहा कि सदन की अपनी गरिमा और मर्यादा है, जिसे सभी सदस्यों को बनाए रखना चाहिए। उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखने का आग्रह किया।  लेकिन स्पीकर की अपील के बावजूद सदन में हंगामा जारी रहा। दोनों पक्षों के विधायक लगातार अपनी-अपनी बातों पर अड़े रहे और नारेबाजी करते रहे।

दोपहर 2 बजे तक स्थगित हुई कार्यवाही

लगातार बढ़ते शोर-शराबे और हंगामे के कारण विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। बता दें कि मानसून सत्र के चौथे दिन विपक्ष पहले से ही छात्र आंदोलन और पटना में हुए लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में था। वहीं सत्ता पक्ष की ओर से भी विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की रणनीति बनाई गई थी। ऐसे में सदन की शुरुआत ही हंगामेदार रही और कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी।