ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसीसारण के माही नदी का तटबंध टूटने से 8 गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया जायजामुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसीसारण के माही नदी का तटबंध टूटने से 8 गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया जायजा

जिस प्यार के लिए चुनी नई जिंदगी, वही बना मौत की वजह? बेतिया में युवक की गला रेतकर हत्या

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण में प्रेम विवाह को लेकर विवाद ने एक युवक की जान ले ली। मनुआपुल थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय असलम हुसैन का शव सड़क किनारे बरामद हुआ, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवती के परिवार वालों पर हत्या का गंभीर...

जिस प्यार के लिए चुनी नई जिंदगी, वही बना मौत की वजह? बेतिया में युवक की गला रेतकर हत्या
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण के मनुआपुल थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह को लेकर विवाद के बीच 22 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. बुधवार शाम पुलिस ने बेतिया-चनपटिया मुख्य मार्ग पर सरकारी स्कूल के सामने सड़क किनारे से युवक का शव बरामद किया. मृतक के शरीर पर गले के अलावा अन्य हिस्सों में भी चाकू से वार किए जाने के निशान मिले हैं. परिजनों ने प्रेम विवाह करने वाली युवती के स्वजन पर हत्या का आरोप लगाया है.


मृतक की पहचान गौनाहा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-7 निवासी 22 वर्षीय असलम हुसैन के रूप में हुई है. असलम पेशे से राजमिस्त्री था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है.


मृतक के पिता जाकिर हुसैन ने बताया कि असलम ने गौनाहा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद दोनों मेहदियाबारी स्थित असलम की ननिहाल में रह रहे थे. परिजनों का आरोप है कि इस शादी से युवती के स्वजन नाराज थे और शादी के बाद से ही असलम को लगातार निशाना बनाया जा रहा था.


मृतक के पिता ने बताया कि फरवरी में भी असलम पर हमला किया गया था, जिसमें उसका हाथ टूट गया था. इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी. बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था. हालांकि, परिजनों का आरोप है कि समझौते के बाद भी युवती के परिवार की ओर से असलम को धमकियां मिलती रहीं.


मृतक के पिता जाकिर हुसैन ने युवती के पिता मौनिद्दीन खान, भाई शाहिद खान उर्फ धोनी और अन्य रिश्तेदारों पर असलम की हत्या का आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि आरोपितों ने मिलकर असलम की गला रेतकर हत्या की और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चाकू से वार किए.


बुधवार शाम पुलिस को बेतिया-चनपटिया मुख्य मार्ग पर सरकारी स्कूल के सामने सड़क किनारे युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही मनुआपुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.


सदर एसडीपीओ-1 अजीत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मृतक के परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.