ब्रेकिंग
MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦बिहार के शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, PM आवास योजना के लिए टेक्निकल टीमें बनाने की तैयारी तेज✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦बिहार के शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, PM आवास योजना के लिए टेक्निकल टीमें बनाने की तैयारी तेज✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?

लाठीचार्ज पर विधानसभा में बवाल: शुरू होते ही खत्म हुई सदन की कार्यवाही, महज 8 मिनट में ही स्पीकर ने किया स्थगित

Bihar Assembly: पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बिहार विधानसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के महज 8 मिनट में दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी।

Bihar Assembly
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली से लेकर पटना तक छात्रों का आंदोलन जारी है। पटना में बुधवारा को छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया, जिसके बाद पुलिस ने उनके ऊपर लाठियां बरसाईं। बिहार विधानसभा की चौथे दिन की कार्यवाही के दौरान सदन में विपक्षी दलों ने लाठीचार्ज के खिलाफ भारी हंगामा मचाया, जिसके बाद 8 मिनट में ही स्पीकर ने कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।



दरअसल, बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने छात्रों के ऊपर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। सत्ताधारी पक्ष के विधायक और विपक्षी विधायक आमने-सामने आ गए। हालात को बेकाबु होता देख स्पीकर ने मार्शल को आदेश दिया। जिसके बाद मार्शल ने हस्तक्षेप किया और विधायकों को शांत कराने की कोशिश की हालांकि विधायक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे।



इस दौरान एक बीजेपी विधायक श्यामबाबू ने सदन में कहा कि, "वे छात्र नहीं, गुंडे थे। कल मेरी हत्या हो सकती थी।" विधायक के इस बयान के बाद सदन में विपक्ष ने भारी विरोध किया और हंगामा मचाने लगे। भारी हंगामे के बीच स्पीकर प्रेम कुमार ने दोपहर दो बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। पहली पाली में महज 8 मिनट ही सदन की कार्यवाही चल सकी।



बता दें कि बुधवार को पटना में छात्र संगठनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भारी बवाल किया था। इस दौरान कुछ विधायकों की गाड़ी को निशाना बनाया गया और उनमें तोड़फोड़ भी की गई। इस मामले में 500 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है जबकि 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता