ब्रेकिंग
Bihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशी

बिहार विधान परिषद के पांच सीटों पर चुनाव का आज आएगा रिजल्ट, किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा

PATNA : बिहार विधान परिषद के 5 सीटों पर हुए चुनाव का रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा। यह रिजल्ट महागठबंधन और एनडीए दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इसको लेकर महागठबंधन

बिहार विधान परिषद के पांच सीटों पर चुनाव का आज आएगा रिजल्ट, किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद के 5 सीटों पर हुए चुनाव का रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा। यह रिजल्ट महागठबंधन और एनडीए दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इसको लेकर महागठबंधन के तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि वह सभी सीटों पर जीत हासिल कर रही है। तो वहीं बिहार के विपक्ष में बैठी पार्टी भाजपा का कहना है कि इस बार महागठबंधन को काफी नुकसान होने वाला है।


दरअसल, बीते 31 मार्च को बिहार विधान परिषद के 5 सीटों पर वोटिंग करवाई गई थी। इसके बाद अब आज यानी 5 अप्रैल को इन सभी सीटों का परिणाम आने वाला है। इस बार जिन 5 सीटों पर गिनती की जा रही है। उनमें से 3 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र 2 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सीट हैं। इस चुनाव में कुल 48 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि सीधा मुकाबला महागठबंधन और भाजपा के बीच में ही है।


मालूम हो कि सारण स्नातक क्षेत्र से भाजपा के महा चंद्र सिंह और जदयू के वीरेंद्र यादव आमने-सामने हैं। इसी सीट पर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के डॉ धर्मेंद्र सिंह का सामना सीपीआई के स्वर्गीय केदार पांडे के पुत्र पुष्कर आनंद से है। वही गया स्नातक क्षेत्र से भाजपा के अवधेश नारायण सिंह के खिलाफ राजद से जगदानंद सिंह के बेटे पुनीत कुमार सिंह आमने-सामने है। गया शिक्षक क्षेत्र से जदयू के पुराने उम्मीदवार संजीव श्याम सिंह का मुकाबला भाजपा के जीवन कुमार से हैं।


जानकारी हो कि, 8 मई 2023 को गया स्नातक क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह, सारण स्नातक क्षेत्र से वीरेंद्र नारायण यादव, कोसी निर्वाचन क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह साथ ही गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजीव श्याम सिंह का कार्यकाल सामप्त हो रहा है। जिसके बाद अब यह चुनाव करवाया गया है और इन सभी नेताओं का नजर इस चुनाव के रिजल्ट पर टिकी हुई है। 


आपको बताते चलें कि, इस चुनाव में महागठबंधन के तरफ से तीन सीटों पर जेडीयू और एक सीट पर आरजेडी के अलावा एक सीट पर सीपीआई ने चुनाव लड़ा था। वहीं, विपक्षी दल बीजेपी चार सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में परिषद सदस्यों की संख्या 75 थी। जबकि चार विधान परिषद सदस्य का कार्यकाल आगामी तारीख 8 मई को समाप्त हो रहा है। अब  इसी के मद्देनजर पांच अप्रैल यानी आज चुनाव का परिणाम आ रहा है। अब देखना यह कि किसकी जीत होगी और किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा।