ब्रेकिंग
ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश✦तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया✦सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे; दूसरी वरीयता के वोटों की होगी गिनती✦दीपावली पर EV गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार देगी 1 लाख तक की सब्सिडी… जानें कैसे मिलेगा फायदा✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश✦तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया✦सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे; दूसरी वरीयता के वोटों की होगी गिनती✦दीपावली पर EV गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार देगी 1 लाख तक की सब्सिडी… जानें कैसे मिलेगा फायदा✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बिहार : ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, एक ही परिवार के 3 की मौत

JAMUI : बिहार में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों में मौत की खबर निकल कर सामने न आती हो।

बिहार :  ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, एक ही परिवार के 3 की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : बिहार में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों में मौत की खबर निकल कर सामने न आती हो। हालांकि, इसपर नियंत्रण को लेकर पुलिस और अलग - अलग निजी संस्थानों के द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह भी चलाया जा रहा है। इसके बाबजूद हादसों के ग्राफ में कमी देखने को नहीं मिल रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मासूम सहित एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जमुई जिले के सिकंदरा में गुरुवार की शाम सिकंदरा थाना क्षेत्र के पिरिहिंडा के पास सड़क हादसे में दो महिला व एक मासूम सहित तीन बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में बाइक चालक को भी चोट लगी है। मरने वालों में दो बहनें शामिल है। उनके साथ चार माह का बच्चा भी था। 


बताया जा रहा है कि, सामने से आ रही डीजे गाड़ी की रफ्तार को देखकर बाइक सवार लड़खड़ा गया, तभी पीछे से आ रहे बेलगाम ट्रक ने चारों को कुचल दिया दिया। घटनास्थल पर ही एक बच्चे समेत दो महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे चालक ठोकर के बाद कुछ दूर तक जा गिरा। युवक आंशिक रूप से जख्मी हुआ। बाइक चलाने वाला युवक छोटेलाल तांती नेहा का देवर है। ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मरने वालों में बबलू तांती की पत्नी नेहा कुमारी व उसकी प्रियंका कुमारी व मासूम बच्ची नेहा शामिल हैं। हादसे की शिकार बनी दोनों युवतियां खैरा के केंडीह के नरेश तांती की बेटी थीं। 


इधर, थाना प्रभारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक का पता लगाने में पुलिस जुट गयी है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल के रवाना हो गए। महिला के पास मिले एडमिट कार्ड के मुताबिक महिला अपनी बहन व देवर के साथ परीक्षा देने शेखपुरा गई थी। परीक्षा देकर लौटने के क्रम में यह हादसा हो गया। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया।