ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

Bihar Train News: इन ट्रेनों में टिकट बुक करने पर नहीं मिलेगी 20 प्रतिशत की छूट, जानिए कैसे टिकट बुक करें आप

Bihar Train News: : रेलवे की तरफ से त्योहारी सीजन में राउंड ट्रिप स्कीम योजना शुरू की गई. लेकिन इस योजना का लाभ हर किसी ट्रेन का टिकट लेने पर नहीं मिलेगा

Bihar Train News
Bihar Train News
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Train News: भारतीय रेलवे ने दुर्गा पूजा, दिपावली और छठ जैसे पर्व में विशेष रूप से बिहार आने वाले लोगों के लिए रेलवे ने राउंड ट्रिप स्कीम की शुरुआत की है। इसके तहत ट्रेनों में बुकिंग शुरू कर दी गई है। त्योहारों पर घर आने और वापस काम पर जाने वाले लोगों के लिए यह योजना है। इसके तहत त्योहार में ट्रेन का राउंड टिकट लेने पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। अब इसी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। 


दरअसल, त्योहारों पर घर आने और वापस काम पर जाने वाले लोगों के लिए राउंड ट्रिप पर जो 20% छूट की बात कही गई है। उसके तहत यह सुविधा सभी स्पेशल और नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों में मिलेगी। मगर, वंदे भारत, दुरंतो और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों यह छूट नहीं दी जाएगी। जबकि श्रमजीवी, संपूर्ण क्रांति, संघमित्रा, पटना-कोटा, पाटलिपुत्र-एलटीटी के साथ सभी स्पेशल और नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्री इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। 


वहीं,इस योजना के तहत 13 से 26 अक्टूबर तक आने और जाने के टिकट एक साथ बुक करने पर वापसी टिकट के किराये पर 20 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। हालांकि, जिस ट्रेन में सीटें खाली हैं, उसी ट्रेन में टिकट की बुकिंग होगी यानी वेटिंग में इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 


जानकारी के मुताबिक, यह सुविधा केवल आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट मोबाइल एप के जरिये मिलेगी। एप में डैशबोर्ड से ट्रेन के विकल्प पर टैप करने के बाद फेस्टिवल राउंड ट्रिप चुनना होगा। योजना का विवरण और नियम-शर्ते स्क्रीन पर दिखाई देंगी,जिन्हें ध्यान से पढ़ कर कन्फर्म करना जरूरी है। इसके बाद यात्री 13 से 26 अक्टूबर की अवधि के भीतर ट्रेन खोज सकते हैं। 


आपको बताते चलें कि  अगर चयनित ट्रेन पर सीएनएफ (कन्फर्म) उपलब्ध हो, तो ही बुकिंग की जा सकेगी आने और वापसी दोनों यात्राओं के लिए यात्री विवरण देना पड़ेगा। पहली बुकिंग पूरी होने के बाद पीएनआर में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। सफल पेमेंट टीक के बाद आगे की यात्रा का पीएनआर जनरेट हो जायेगा। इसके साथ ही बुक रिटर्न जर्नी (20 प्रतिशत छूट) का विकल्प बटन भी दिखाई देगा। इस तरह से यात्री योजना का लाभ उठा सकते हैं।