ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

बिहार: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क क्रॉस कर रहे दंपति को रौंदा, पति की मौके पर हुई मौत

BEGUSARAI: बेगूसराय में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क क्रॉस करने के दौरान पति-पत्नी को रौंद डाला, जिससे दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों क

बिहार: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क क्रॉस कर रहे दंपति को रौंदा, पति की मौके पर हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क क्रॉस करने के दौरान पति-पत्नी को रौंद डाला, जिससे दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पति की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया गांव की है।


मृतक की पहचान दहिया गांव निवासी संजय चौधरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को संजय चौधरी भगवानपुर पीएचसी में कार्यरत अपनी पत्नी गुड्डी देवी को पीएससी से लेकर पैदल ही अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दहिया हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद डाला। ग्रामीणों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां संजय चौधरी की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गुड्डी देवी की हालत नाजुक बनी हुई है।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची भगवानपुर थाने की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। इधर, घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता