ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

बिहार: तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत, मॉर्निग वॉक के दौरान हुआ हादसा

JAMUI: बिहार में तेज रफ्तार का कहर लगाता जारी है। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रही महिला को बालू लदे ट्रक ने रौंद डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौ

बिहार: तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत, मॉर्निग वॉक के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बिहार में तेज रफ्तार का कहर लगाता जारी है। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रही महिला को बालू लदे ट्रक ने रौंद डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। वारदात के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बाजार की है।


मृतक महिला की पहचान लक्ष्मीपुर बाजार निवासी महेश शाह की पत्नी रानी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रानी देवी हर दिन की तरह सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी और बजरंगबली के मंदिर में माथा टेकने गई थीं। बजरंगबली के दर्शन करने के बाद वह वापस घर लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने रानी देवी को रौंद डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 


हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया लेकिन ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। उधर, घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता