ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

बिहार : तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत, सड़क पर उतरे ग्रामीण

AURANGABAD : खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना बारूण थाना क्षेत्र स्थित एनएच 19 के बड्डी मोड़ के पास की है। यहां तेज रफ्तार

बिहार : तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD : खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना बारूण थाना क्षेत्र स्थित एनएच 19 के बड्डी मोड़ के पास की है। यहां तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को रौंद डाला, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी है।


मृतकों की पहचान बारूण थाना के पिठनुआ गांव निवासी ललन राम और ओबरा थाना क्षेत्र के चपरी निवासी अखिलेश राम के रूप में की गई है। दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों बड्डी मोड़ के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित कार ने उन्हें कुचल डाला, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद अनियंत्रित कार सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। जिससे कार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ड्राइवर को इलाज के लिए बारूण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामें की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने में जुटी है।


बिहार : तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत, सड़क पर उतरे ग्रामीण

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता