ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार : तेज रफ़्तार हाईवा ने मां-बेटे को रौंदा, मौके पर हुई महिला की मौत

SAMSTIPUR : बिहार के अंदर सड़क हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाति हो इ

बिहार : तेज रफ़्तार हाईवा ने मां-बेटे को रौंदा, मौके पर हुई महिला की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार के अंदर सड़क हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाति हो इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसों की वजह से  बेकाबू हाईवा ने मां-बेटे को रौंदा जिसमें मां की मौके पर ही मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के दुबहा मंदिर के समीप इलाज कराकर बाइक से लौट रहे मां-बेटे को हाईवा ने रौंद दिया। हादसे में महमद्दीपुर निवासी महेश चौधरी की पत्नी राजू देवी (55) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र अविनाश बाल-बाल बच गया। घटना के बाद चालक हाईवा छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।


वहीं, घटना से अक्रोशित ग्रामीणों ने महमद्दीपुर बोचहा सड़क को बांस बल्ले से जामकर आवागमन अवरुद्ध कर दिया। इसके कारण अन्य तीन हाईवा सहित कई गाड़ियों की कतार लग गई। लोगों ने बताया राजू देवी पुत्र के साथ दलसिंहसराय से इलाज कराकर लौट रही थी। बोचहा घाट और महमद्दीपुर के बीच दुबहा में सुलतानपुर की ओर से आ रहे मिट्टी लोड हाईवा ने उन्हें रौंद दिया। ग्रामीणों ने बताया की हाईवा के गति तेज होने के कारण बाइक चपेट में आ गयी।


उधर, घटनास्थल पर थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद, एसआई सोनू कुमार, एसआई नरेश यादव पुलिस बल के साथ कैंप कर रहे हैं। अंतिम जानकारी मिलने तक मृतका की लाश, बाइक, और हाईवा घटनास्थल पर ही थे। सैकड़ों ग्रामीण दुबहा पहुंच चुके हैं और उसके पुत्र के आने का इंतजार कर रहे हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें