ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

National Teachers Award 2025: बिहार के तीन शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित; सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई

Bihar News: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए बिहार के तीन शिक्षकों का चयन हुआ है। सुपौल, किशनगंज और नालंदा के इन शिक्षकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर को सम्मानित करेंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चयनित शिक्षकों को बधाई दी है।

National Teachers Award 2025
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

National Teachers Award 2025: बिहार के शिक्षा जगत के लिए गर्व की खबर है। राज्य के तीन शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए हुआ है। देशभर से चुने गए 46 शिक्षकों को यह सम्मान आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नई दिल्ली में प्रदान किया जाएगा।


राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए बिहार से कुल छह नाम भेजे गए थे, जिनमें से दो शिक्षकों का चयन हुआ है। जिसमें सुपौल के ललित नारायण लक्ष्मी नारायण प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल के शिक्षक दिलीप कुमार और किशनगंज के प्राथमिक विद्यालय सुहागी की शिक्षिका कुमारी निधि शामिल हैं। 


इन दोनों शिक्षकों को सरकारी विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा सैनिक स्कूल नालंदा के शिक्षक डॉ. प्रमोद कुमार को भी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। पुरस्कार के तहत शिक्षकों को 50 हजार की नकद राशि, एक पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन तीनों शिक्षकों को चयन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का समाज और राष्ट्र निर्माण में बहुत बड़ा योगदान है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। मुझे विश्वास है कि ये शिक्षक बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता