ब्रेकिंग
दरवाजा खोलने में इतनी देर क्यों ? गुस्से में आपा खो बैठा सनकी पति... पत्नी को मारी गोली; मौके पर दर्दनाक मौततेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवदरवाजा खोलने में इतनी देर क्यों ? गुस्से में आपा खो बैठा सनकी पति... पत्नी को मारी गोली; मौके पर दर्दनाक मौततेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिव

Bihar TRE4: बिहार चुनाव से पहले होगी TRE4 की शिक्षक बहाली, TRE5 को लेकर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट

Bihar TRE4: बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मोतिहारी में बड़ा ऐलान किया है। TRE-4 के तहत शिक्षकों की बहाली चुनाव से पहले होगी, वहीं TRE-5 के अंतर्गत चुनाव बाद भी बहाली जारी रहेगी। सरकार अब तक ढाई लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी दे चुकी है।

Bihar TRE4
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar TRE4: बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षक बहाली को लेकर मोतिहारी में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि TRE-4 के तहत शिक्षकों की बहाली चुनाव से पहले कर दी जाएगी, जबकि TRE-5 के तहत चुनाव के बाद भी बड़ी संख्या में शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे।


शिक्षा मंत्री प्रभारी मंत्री के रूप में मोतिहारी में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि TRE-4 के तहत बहाली के लिए जल्द ही बीपीएससी को अधियाचना भेज दी जाएगी और इसके तहत हजारों लोगों को नौकरी दी जाएगी।


उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार अब तक शिक्षा विभाग में ढाई लाख से अधिक लोगों को नौकरी दे चुकी है, और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। चुनाव के बाद TRE-5 के तहत भी बड़ी संख्या में शिक्षक बहाल किए जाएंगे। बता दें कि इस साल के अक्टूबर-नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में शिक्षा मंत्री के बयान से साप हो गया है कि जल्द ही टीआरई चार की शिक्षक बहाली की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता