ब्रेकिंग
बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?

Bihar News: बिहार के इन कर्मियों के बकाए वेतन-भत्ते का जल्द होगा भुगतान, सरकार बनाने जा रही नई कार्ययोजना

Bihar News: बिहार राज्य चीनी निगम के 4180 कर्मियों का वेतन व अन्य भत्तों का भुगतान अब तक लंबित है। सरकार ने शेष बकाये के भुगतान के लिए नई कार्ययोजना बनाने का फैसला किया है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार राज्य चीनी निगम के 4180 कर्मियों को अब तक बकाया वेतन और अन्य भत्तों का भुगतान नहीं हो सका है। अब राज्य सरकार इन कर्मियों के बकाये के भुगतान के लिए अपने स्तर से पहल करने जा रही है। गन्ना उद्योग विभाग ने इस संबंध में एक अलग कार्ययोजना तैयार की है, जिसके तहत छूटे हुए कर्मियों की दोबारा पहचान की जाएगी। इसके लिए विभाग विज्ञापन प्रकाशित करने पर भी विचार कर रहा है।


बिहार राज्य चीनी निगम में कुल 15,481 कर्मचारी कार्यरत थे। वर्ष 1990 के दशक में निगम की सभी चीनी मिलें बंद हो गईं, जिसके बाद कर्मियों को वेतन और अन्य सुविधाओं का भुगतान भी बंद हो गया। समय के साथ कर्मचारियों का बकाया बढ़ता चला गया। इस मुद्दे को लेकर कर्मचारियों ने आंदोलन किया और मामला अदालत तक पहुंचा, लेकिन लंबे समय तक भुगतान नहीं हो सका।


नीतीश सरकार के गठन के बाद कर्मचारियों के बकाये भुगतान का निर्णय लिया गया। इसके तहत कुल 294.73 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई, जिसमें से 5 करोड़ रुपये पीएफ मद में दिए गए। अब तक 11,301 कर्मियों को 226.48 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, लेकिन 4,180 कर्मियों के बकाये का भुगतान अब भी लंबित है।


अब शेष बचे कर्मियों के भुगतान को लेकर नई योजना बनाई जा रही है। वहीं, ईंखायुक्त अनिल झा ने कहा कि सरकार चीनी निगम के सभी कर्मचारियों के बकाये भुगतान को लेकर गंभीर है। शेष बचे पात्र कर्मचारियों या उनके परिजनों को उनका हक दिलाने के लिए विभाग स्तर पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और जल्द ही भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता