ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बिहार : शादी समारोह में गया परिवार, कारोबारी के घर में हो गई 10 लाख की चोरी

SITAMADHI : इस वक्त खबर बिहार के सीतामढ़ी से आ रही है जहां सीमेंट कारोबारी के घर 10 लाख की चोरी हो गई. जानकारी के अनूसार पूरा परिवार शादी समारोह में आया था. मौका देख चोरों ने न

बिहार : शादी समारोह में गया परिवार, कारोबारी के घर में हो गई 10 लाख की चोरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMADHI : इस वक्त खबर बिहार के सीतामढ़ी से आ रही है जहां सीमेंट कारोबारी के घर 10 लाख की चोरी हो गई. जानकारी के अनूसार पूरा परिवार शादी समारोह में आया था. मौका देख चोरों ने नकद व जेवरात समेत 10 लाख की संपत्ति चोरी कर ली. 


जिला के सोनबरसा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गोनाही में सीमेंट कारोबारी अनिल चौधरी के घर भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. आपको बता दें कि अनिल चौधरी एक शादी समारोह में पूरे परिवार सहित परिहार गए थे इसी दौरान चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर नगद जेवरात समेत दस लाख की संपत्ति लूट ली है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


बताया जा रहा है कि शादी समारोह से लौटने के बाद अनिल अपने परिवार के साथ घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा था और सामान इधर-उधर बिखरे पड़े थे. घर के अंदर गोदरेज सहित सभी पेटियों के ताले भी टूटे थे. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वही लगातार क्षेत्र में हो रही चोरी की घटना से लोगों में आक्रोशित है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav

FirstBihar संवाददाता